Tata XPRES पेट्रोल और CNG में लॉन्च, टैक्सी बाजार में मचाएगी धूम, 5.59 लाख से शुरू

नई दिल्ली: Tata Motors ने अपने फ्लीट पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए XPRES सेडान को पेट्रोल और ट्विन-सिलेंडर CNG वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले यह मॉडल इलेक्ट्रिक वर्जन में उपलब्ध था। नई XPRES को खास तौर पर टैक्सी और कमर्शियल फ्लीट ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कंपनी ने XPRES पेट्रोल की शुरुआती कीमत ₹5.59 लाख और CNG वेरिएंट की ₹6.59 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे किफायती फ्लीट सेडान बनाती है। यह कदम TMPV की मल्टी-पावरट्रेन स्ट्रेटेजी पर फोकस को मजबूत करता है, जो पूरे भारत में प्रोफेशनल फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए कस्टमाइज्ड, हाई-अपटाइम मोबिलिटी सॉल्यूशन देता है।

नई XPRES में Tata का भरोसेमंद 1.2 लीटर Revotron इंजन दिया गया है, जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी मेंटेनेंस लागत सिर्फ ₹0.47 प्रति किलोमीटर होगी, जिससे टैक्सी ऑपरेटरों और फ्लीट मालिकों को बड़ा फायदा मिलेगा।

XPRES CNG की सबसे बड़ी खासियत इसका 70 लीटर (वॉटर कैपेसिटी) ट्विन-सिलेंडर CNG टैंक है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा है। इससे गाड़ी की रेंज ज्यादा होगी और बार-बार गैस भरवाने की जरूरत कम पड़ेगी। इसके अलावा, ट्विन-सिलेंडर डिजाइन से बूट स्पेस कम नहीं होता, जो टैक्सी ऑपरेटरों की सबसे बड़ी समस्या को हल करता है। पेट्रोल वेरिएंट में 419 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। इससे यात्रियों के सामान के लिए ज्यादा जगह मिलेगी और बुकिंग कैंसिल होने का खतरा कम होगा।

Tata XPRES पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलेगी, जिसे बढ़ाकर 5 साल या 1.8 लाख किलोमीटर तक किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ शहरों में खास फ्लीट डीलरशिप भी शुरू की हैं, जहां टैक्सी और कमर्शियल ग्राहकों को अलग से सेल्स और सर्विस सपोर्ट मिलेगा। Tata XPRES पेट्रोल और CNG लॉन्च टैक्सी और फ्लीट कारोबार के लिए एक सस्ती, भरोसेमंद और ज्यादा कमाई वाली नई सेडान साबित हो सकती है।