7-सीटर इलेक्ट्रिक Mahindra XEV 9S से 27 नवंबर को उठेगा पर्दा

बेंगलुरु: Mahindra ने अपनी अगली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। Mahindra XEV 9S बड़ी, स्टाइलिश और असली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जो कंपनी के एडवांस INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह सिर्फ एक और इलेक्ट्रिक गाड़ी नहीं, बल्कि महिंद्रा की “बिग, बोल्ड और ब्यूटीफुल” इलेक्ट्रिक सोच का अगला कदम है। 27 नवंबर को महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S से पर्दा उठेगा। यह एक बड़ी 7-सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक SUV है। इसे INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह महिंद्रा की “Scream Electric” इवेंट की स्टार कार होगी।

XEV 9S कोई पुरानी इंजन वाली गाड़ी का इलेक्ट्रिक रूप नहीं, बल्कि पूरी तरह से Born Electric है। INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनी इस SUV का फ्लैट फ्लोर डिज़ाइन केबिन में जबरदस्त स्पेस देता है। दूसरी पंक्ति की स्लाइडिंग सीटें और लचीला लेआउट इसे बड़े परिवारों के लिए आदर्श बनाती हैं। कम सेंटर ऑफ ग्रेविटी के कारण SUV की राइड क्वालिटी और स्टेबिलिटी दोनों शानदार हैं। चाहे लंबी ट्रिप हो या सिटी ड्राइव, XEV 9S आराम, परफॉर्मेंस और स्टाइल — तीनों में संतुलन लाती है।

Mahindra का कहना है कि XEV 9S “उन लोगों के लिए है जो जिंदगी को बड़े पैमाने पर जीते हैं।” इसमें हर चीज़ के लिए जगह है — आपके परिवार के लिए, आपके सपनों के लिए और आपकी यात्राओं के लिए। दुनिया पहली बार Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर 2025 को बेंगलुरु में होने वाले ‘Scream Electric’ इवेंट में देखेगी। यह आयोजन महिंद्रा की इलेक्ट्रिक यात्रा के एक साल पूरे होने का जश्न भी होगा। इसी मौके पर कंपनी अपने बढ़ते INGLO पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। 1945 में स्थापित महिंद्रा ग्रुप आज 100 से अधिक देशों में 3.24 लाख कर्मचारियों के साथ एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। कृषि उपकरण, यूटिलिटी वाहन, फाइनेंस, और IT सेवाओं में अग्रणी महिंद्रा, अब स्थायी और इलेक्ट्रिक भविष्य की दिशा में भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।