नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुनिया में Ather Energy Ltd. ने फिर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। अब Ather 450X और 450 Apex मॉडल्स में Infinite Cruise, शहर में राइडिंग को और आरामदायक, स्मार्ट और थकान-मुक्त बना देगा। यह फीचर OTA (Over-The-Air) अपडेट के जरिए पुराने 2025 मॉडल के 450X स्कूटरों में भी जोड़ा जाएगा।
अगर आपने जनवरी 2025 के बाद स्कूटर खरीदा है, तो इसे सिस्टम नोटिफिकेशन के जरिए अपने स्कूटर में एक्टिव कर सकते हैं। पुराने स्कूटर या बाइक में हर बार स्पीड बढ़ाने या घटाने के लिए थ्रॉटल/गियर बदलना पड़ता है और ट्रैफिक में बार-बार ब्रेक लगाना पड़ता है। Infinite Cruise फीचर इस झंझट को खत्म करता है। आप बस क्रूज़ (स्पीड सेट) करें और स्कूटर अपने आप राइडर की स्पीड के हिसाब से एडजस्ट होता रहेगा, चाहे ट्रैफिक स्लो हो या सड़क खराब हो। आपको बार-बार ब्रेक दबाने या थ्रॉटल घुमाने की जरूरत नहीं, राइडिंग आरामदायक और थकावट कम होती है। Ather 450X की शुरुआत ₹1,47,998 (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) से होती है।
Infinite Cruise पुराने क्रूज़ कंट्रोल से अलग है। पारंपरिक क्रूज़ कंट्रोल सिर्फ हाइवे पर और स्थिर स्पीड पर काम करता है, Infinite Cruise™ शहर के ट्रैफिक, स्लो मूवमेंट, और अनियमित रोड कंडीशंस के लिए बनाया गया है। यह 10 से 90 किमी/घंटा की रेंज में काम करता है और ब्रेक या एक्सेलेरेशन करने पर भी बार-बार ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती।
Infinite Cruise में तीन बड़े फीचर्स शामिल हैं। CityCruise शहर की ट्रैफिक में राइडर की स्पीड के अनुसार ऑटो-एडजस्ट करता है। Hill Control ढाल और चढ़ाई पर स्पीड को स्टेबल रखता है, लोड चेंज और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का फायदा उठाते हुए। Crawl Control – स्लो और असमान रोड पर मल्टीमोड ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ स्थिर राइडिंग के लिए है। इस फीचर के साथ Magic Twist™ और Multi Mode Traction Control मिलकर राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित, मजेदार और आसान बनाते हैं।
