नई दिल्ली: देश की सबसे पसंदीदा बाइक Bajaj Pulsar ने अपनी लोकप्रिय रेंज में 461 से 1,460 रुपये तक मामूली बढ़ोतरी की है। हालांकि दाम में इस बढ़ोतरी के बावजूद pulsar के चाहने वाले अब भी अपनी पसंदीदा बाइक को खरीदने के लिए शोरूम की ओर बढ़ सकते हैं।
Pulsar रेंज कंपनी की ICE सेगमेंट की मुख्य वॉल्यूम जनरेटर बनी हुई है। मासिक बिक्री में करीब 60% योगदान देती है, जो इसे हर उम्र और हर बाइक प्रेमी की पहली पसंद बनाती है। pulsar 125 Neon Single Seat अब 79,939 रुपये की मिल रही है। Carbon Fibre Single Seat 86,411 रुपये, Carbon Fibre Split Seat 88,547 रुपये की है।
Pulsar NS125 की बेस वेरिएंट 92,642 रुपये में मिल रहा है। LED BT वेरिएंट की कीमत 94,253 रुपये और LED BT ABS के दाम 98,955 रुपये हैं। Pulsar 150 के Single और Twin Disc वेरिएंट की कीमत 1,11,669 और 1,15,481 रुपये रखी गई है। Pulsar N160 Single Seat with Twin Disc की कीमत 1,13,835 रुपये हो गई। NS160, NS200 और RS200 वेरिएंट्स की कीमतों में 702 रुपये की बढ़ोतरी हुई।
Pulsar 220F अब 1,29,186 रुपये में उपलब्ध है। Pulsar N250 की कीमत 1,34,166 रुपये हुई। रेंज टॉपिंग Pulsar NS400Z अब 1,93,830 रुपये में बिकेगी। इन बढ़ोतरी के बावजूद Pulsar रेंज अभी भी अपने सेगमेंट में बेहतर वैल्यू ऑफ़ मनी देती है। हालांकि, बाइक खरीदार अब नए कीमतों के हिसाब से EMI और ऑन-रोड कीमत पर ध्यान देंगे।
Bajaj Pulsar के हिट मॉडल जैसे N160, NS200 और RS200 अभी भी परफॉर्मेंस और माइलेज के लिहाज से मार्केट में पसंदीदा बने हुए हैं। इस साल, Pulsar रेंज अपने फीचर्स, भरोसेमंद इंजन और लोकप्रिय डिजाइन के दम पर बाइक प्रेमियों को आकर्षित करती रहेगी। Bajaj ने छोटी बढ़ोतरी के साथ Pulsar रेंज को मजबूत बनाए रखा है, और बाइकर्स को अभी भी शानदार परफॉर्मेंस और स्टाइल के साथ अपनी पसंद की बाइक चुनने का मौका मिलेगा।
