नई दिल्ली: BMW Motorrad इंडिया अपने नए एंट्री-लेवल 450cc ट्विन-सिलेंडर प्लेटफॉर्म के साथ फिर से बाइक प्रेमियों के दिलों में धड़कन बढ़ाने जा रही है। इस नई रेंज की शुरुआत F 450 GS से होगी, जो BMW की पुरानी 310cc बाइक रेंज की जगह लेगी। BMW-TVS की लंबी साझेदारी के तहत ये नई बाइक्स भारत में ही बनेंगी।
BMW Group इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह बरार ने साफ किया कि F 450 GS 2026 की पहली छमाही में उपलब्ध होगी। BMW जल्द ही नई 1-लीटर बाइक्स भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। नई 450cc बाइक भारत में BMW Motorrad की डबल-डिजिट ग्रोथ बनाए रखने की रणनीति का मुख्य हिस्सा होगी। 2025 में BMW Motorrad ने भारत में 5,800 यूनिट्स बेचीं।
F 450 GS को BMW का मुख्य वॉल्यूम जेनरेटर माना जा रहा है। इसकी टक्कर मुख्य रूप से Honda NX500, Benelli TRK 502, KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 से होगी। नई 450cc ट्विन-सिलेंडर मोटर 48 hp पावर और 43 Nm टॉर्क देती है। 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। वजन सिर्फ 178 किग्रा, जो A2 लाइसेंस के यूरोप मानकों के अनुरूप है।
इसमें Easy Ride Clutch (ERC) मिलेगा। ऑटोमैटिक और मैनुअल क्लच दोनों ऑप्शन सुरक्षा और परफॉर्मेंस के लिए Dynamic Traction Control (DTC), Dynamic Brake Control (DBC), ABS Pro और Engine Drag Torque Control (MSR) है। 6.5 इंच का फुल-कॉलर TFT स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ मिलता है। BMW Motorrad ने स्पष्ट किया है कि 310cc और CE EV रेंज को महंगा माना गया था, लेकिन नई बाइक्स की कीमत में कोई कटौती नहीं होगी। फोकस हमेशा प्रीमियम क्वालिटी, लग्ज़री और टॉप-एंड परफॉर्मेंस पर रहेगा।
F 450 GS और नई 450cc रेंज इंडिया में BMW Motorrad की बिक्री और ब्रांड पावर दोनों के लिए नई उम्मीद और रोमांच लेकर आ रही है। ये बाइक शहरी एक्सपीरियंस और एडवेंचर राइड दोनों के लिए तैयार है।
