इंडिया में अप्रैल 2026 में आएगी Mercedes-Benz, लग्ज़री और इलेक्ट्रिक पावर का ज़ोरदार कॉम्बो

नई दिल्ली: Mercedes-Benz की नई all-electric Mercedes-Benz CLA EV इंडिया में अप्रैल 2026 में लॉन्च की जाएगी। CLA इस बार पेट्रोल-डीज़ल नहीं बल्कि पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में होगी।

ICE (इंजन वाली) CLA के बंद होने के बाद, यह कार इंडिया में A-Class Sedan की जगह ले सकती है। जर्मन निर्माता कंपनी ने 2026 की शुरुआत दमदार तरीके से की, जिसमें स्थानीय स्तर पर निर्मित मेबैक जीएलएस एसयूवी और ईक्यूएस सेलिब्रेशन एडिशन को पेश किया गया। आगामी सीएलए बीईवी कंपनी के अनुसार इस वर्ष का उसका सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद लॉन्च है।

इंटरनैशनल मार्केट में Mercedes-Benz CLA EV CLA 250+ और CLA 350 4MATIC दो वैरिएंट्स में आती है। दोनों में 85kWh की बड़ी lithium-ion बैटरी दी गई है। CLA 250+ में रियर-व्हील ड्राइव और सिंगल मोटर मिलती है, जो 268 bhp पावर और 335 Nm टॉर्क देती है। यह एक बार चार्ज करने पर करीब 792 km (WLTP) तक चल सकती है। CLA 350 4MATIC में डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम है, जो 349 bhp और 515 Nm टॉर्क देता है, इसकी रेंज करीब 771 km बताई गई है।

चार्जिंग के मामले में भी यह 800-वोल्ट आर्किटेक्चर पर बनी CLA EV 320 kW DC fast charging सपोर्ट करती है, यानी कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में अच्छी-खासी रेंज मिल सकती है। नई CLA EV पहले से बड़ी है। इसकी लंबाई 4.7 मीटर से ज्यादा है। इसमें frameless doors, कूपे-स्टाइल रूफलाइन, कनेक्टेड LED लाइट्स, फ्लश डोर हैंडल और एयरो-फ्रेंडली अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं।

ड्राइवर के सामने पूरी तरह डिजिटल स्क्रीन होगी, जिसमें स्पीड, बैटरी और नेविगेशन जैसी सारी जानकारी एक नज़र में दिखेगी। तीन बड़ी स्क्रीन वाला सेट-अप भी मिलेगा, जिससे कार चलाते हुए म्यूज़िक, मैप और गाड़ी की सेटिंग्स आसानी से कंट्रोल की जा सकेंगी। सीटें बटन दबाते ही एडजस्ट हो जाएंगी। पैनोरमिक सनरूफ से केबिन में ज्यादा रोशनी और खुलापन मिलेगा। कनेक्टेड कार फीचर्स से मोबाइल ऐप के जरिए कार को ट्रैक किय़ा जा सकता है।

Level-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स यानी कार खुद ब्रेक लगाने, लेन में रखने और सामने से टक्कर के खतरे को कम करने में मदद करेगी। इसमें पहली बार frunk मिलेगा। यह इलेक्ट्रिक कार है। आगे इंजन नहीं होगा। बोनट के नीचे 101 लीटर का अलग स्टोरेज स्पेस मिलेगा, जहां छोटा बैग, चार्जिंग केबल या जरूरी सामान आराम से रखा जा सकेगा।