नई दिल्ली: MG Motors की ओर से इंडिया में MG Cyberster को प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के तौर पर ऑफर किया जा रहा है। MG Cyberster अब नए Irises Cyan रंग में उपलब्ध है। 77 kWh बैटरी से 507 किलोमीटर की रेंज मिलती है। 144 kW फास्ट चार्जर से 38 मिनट में कार चार्ज होती है। नया खास नीला-हरा (ब्लू-ग्रीन) शेड कार के स्पोर्टी डिजाइन और हाई-परफॉर्मेंस लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाता है।
MG Cyberster को नए रंग के साथ ही ड्यूल-टोन रंगों के चुनिंदा विकल्पों में भी पेश किया गया है। इस कार को हाई-एनर्जी न्यूक्लियर येलो और फ्लेयर रेड को कंट्रास्टिंग ब्लैक रूफ, एंडीज ग्रे और मॉडर्न बेज के साथ लाल रूफ के साथ ऑफर किया गया है। JSW MG सिलेक्ट के मिलिंद शाह ने कहा MG Cyberster का आइरिस सियान रंग सिर्फ एक रंग का चुनाव नहीं है। यह आत्मविश्वास और रचनात्मकता की भावना को दर्शाता है।
MG की ओर से इस Electric Super Car में 77 kWh की दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 507 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। बैटरी को 144 kW फास्ट चार्जर से 38 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। गाड़ी में लगी मोटर से इसे 510 पीएस की पावर और 725 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
इसमें रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प भी दिया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी दिया गया है। इसमें 10.25 इंच का वर्चुअल क्लस्टर, सात इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सात इंच की ड्राइवर टचस्क्रीन को दिया गया है। इसके अलावा इसमें बोस का साउंड सिस्टम, वाई शेप स्पोर्ट्स सीट, 19 और 20 इंच अलॉय व्हील्स, फुली इलेक्ट्रिक हुड, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।
MG Motors की ओर से CYBERSTER को इंडियन मार्केट में 74.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया है। MG Cyberster में लंबी बॉडी, स्पोर्टी डिजाइन और इलेक्ट्रिक सिज़र डोर्स (ऊपर की ओर खुलने वाले दरवाजे) दिए गए हैं, जो इसे सुपरकार जैसा फील देते हैं। Irises Cyan के अलावा Cyberster को कई खास ड्यूल-टोन कलर में भी पेश किया गया है। ये सभी कलर कॉम्बिनेशन कार के स्पोर्टी और डायनामिक लुक को और ज्यादा हाई-एंड बनाते हैं।
