6500mAh बैटरी संग OPPO K14x 5G की इंडिया में 10 फरवरी को ग्रैंड एंट्री

नई दिल्ली: OPPO ने इंडिया में अपनी लोकप्रिय K Series को आगे बढ़ाते हुए नए स्मार्टफोन OPPO K14x 5G के लॉन्च की घोषणा की है। यह फोन 10 फरवरी 2026 को इंडियन मार्केट में पेश किया जाएगा।

OPPO का दावा है कि नया K14x खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें पावरफुल बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहिए। इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी एक बार चार्ज होने पर पूरे दिन आराम से चलेगी। यह फोन करीब 20 घंटे कॉलिंग, 17 घंटे YouTube विडियो, 16 घंटे नेविगेशन और 12 घंटे WhatsApp वीडियो कॉलिंग सपोर्ट करता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए भी यह फोन लंबे समय तक बिना रुके खेलने का भरोसा देता है। 45W फास्ट चार्जिंग से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

इंडिया में लॉन्च होने के बाद से OPPO K Series मिड-रेंज सेगमेंट में काफी भरोसेमंद नाम बन चुकी है। इस सीरीज के अब तक 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं और यह लगातार अपनी कैटेगरी में टॉप-सेलिंग स्मार्टफोन्स में शामिल रही है। OPPO K10 से लेकर K12x, K13 और K13x तक, कंपनी ने हर नए मॉडल में यूजर्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर सुधार किए हैं।

गेमिंग के शौकीनों को भी OPPO K14x 5G फोन लंबे समय तक बिना रुके खेलने का भरोसा देता है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। OPPO K14x में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए बेहतर फोटो लेने में मदद करता है। इसमें AI Eraser, AI Unblur और AI Best Shot जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे फोटो को आसानी से और बेहतर बनाया जा सकता है। फोन में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और ज्यादा ब्राइटनेस दी गई है, ताकि धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, मैसेजिंग और गेमिंग जैसे काम आसानी से संभालता है। फोन में IP64 रेटिंग भी है, जो इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित बनाती है। कुल मिलाकर, OPPO K14x 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मजबूत बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और भरोसेमंद फीचर्स का संतुलन पेश करता है। OPPO 10 फरवरी को इसके और फीचर्स से पर्दा उठाएगा।