पार्टी में मचेगी धूम : Samsung Sound Tower 2026 लॉन्च, 240W की तूफानी आवाज और डांसिंग लाइट्स का धमाका

गुरुग्राम: Samsung India ने अपने नई Sound Tower 2026 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। ST50F और ST40F नाम के दो नए मॉडल बेहतरीन साउंड क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और पोर्टेबल डिज़ाइन के साथ आते हैं। यह स्पीकर खासतौर पर इंडोर और आउटडोर पार्टीज के लिए तैयार किए गए हैं, जहां साउंड और लाइट दोनों मिलकर मज़ा दोगुना कर देते हैं।

दोनों नए मॉडल जल्द ही भारत में कंपनी की वेबसाइट और दूसरे ऑफलाइन रिटेल चैनल पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों स्पीकर को Sound Tower ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। वे Auracast Group Play और Stereo Play को सपोर्ट करते हैं।Samsung का नया Sound Tower 2026 एक शक्तिशाली, पोर्टेबल और मल्टी-फंक्शनल पार्टी स्पीकर है। इसमें 240W तक का जोरदार साउंड है, जो कमरे या बाहर की पार्टी में भी साफ और भरी आवाज़ देता है। डुअल वूफर्स और एडवांस्ड टिवर्स साउंड को शानदार बनाते हैं। आप इसमें मूवी, म्यूजिक, पार्टी जैसे अलग-अलग साउंड मोड चुन सकते हैं और दो स्पीकर्स जोड़कर स्टेरियो साउंड भी पा सकते हैं। Auracast Group Play के जरिए कई लोगों के साथ ग्रुप में म्यूजिक चलाना भी संभव है।

ST50F में 18 घंटे और ST40F में 12 घंटे की बैटरी है। ST50F में हैंडल और व्हील्स, ST40F में टॉप हैंडल है, जिससे इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। दोनों मॉडल IPX4 वाटर-रेसिस्टेंट हैं। बारिश या पूलसाइड पार्टी में भी सुरक्षित रहते हैं। Party Lights+ सिस्टम में 5 मूड और 6 डायनेमिक लाइट पैटर्न हैं। लाइट्स बीट और म्यूजिक के अनुसार बदलती हैं, जिससे हर पार्टी और भी मज़ेदार और जीवंत लगती है।

Samsung Sound Tower App से लाइट्स और साउंड मोड आसानी से कंट्रोल किए जा सकते हैं। यह स्पीकर ₹25,500 से शुरू होता है और Samsung.com, रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह स्पीकर उन लोगों के लिए है जो घर या बाहर पार्टी में धमाकेदार साउंड और रंगीन लाइटिंग का मज़ा लेना चाहते हैं, और जो चाहते हैं कि उनके म्यूजिक और वाइब्स हर जगह बेहतरीन महसूस हों।