नई दिल्ली: Xiaomi कंपनी के स्मार्टफोन ब्रांड POCO ने इंडिया के बजट 5G मार्केट में जोरदार एंट्री करते हुए नया POCO C85 5G लॉन्च कर दिया है। यह लो बजट 5जी फोन है जो 6000mAh battery, 6GB RAM और 50MP Camera के साथ आया है। POCO C85 5G फोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो कम पैसे में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी देता है।पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
कंपनी का दावा है कि, फोन 106 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक देगा। यह वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन को मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है फोन की बिक्री 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी, जहां इसकी कीमतें ₹10,999 (4GB+128GB), ₹11,999 (6GB+128GB) और ₹13,499 (8GB+128GB) रखी गई हैं। पहले दिन खरीदारों को HDFC, ICICI और SBI कार्ड पर ₹1,000 इंस्टेंट डिस्काउंट, या ₹1,000 एक्सचेंज बोनस, और 3 महीने No-Cost EMI का भी फायदा मिलेगा।
POCO C85 5G इतनी अच्छी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम स्टाइल एक साथ देता है कि ₹12,000 के अंदर मिलने वाले बाकी फोन्स का स्टैंडर्ड ही बदल जाता है। यह फोन अपनी कीमत में बाकी सब फोन्स से इतना ज्यादा फीचर-पैक और पावरफुल है कि पूरे बजट सेगमेंट को नए लेवल पर ले जाता है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 28 मिनट में 50% चार्ज देने वाली 33W फास्ट चार्जिंग, और जरूरत पड़ने पर पावर बैंक की तरह काम करने वाली 10W रिवर्स चार्जिंग जैसी सुविधाओं के साथ आता है, जो इसे अपने वर्ग में सबसे भरोसेमंद बनाती हैं। इसके साथ ही इसका क्वाड-कर्व्ड बैक, सिर्फ 7.99mm की पतली बॉडी और डुअल-टोन प्रीमियम फिनिश है।
POCO C85 5G सेगमेंट की सबसे बड़ी 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz adaptive refresh rate दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर चलता है, जिसका AnTuTu स्कोर 450K+ बताया गया है। 16GB तक Turbo RAM सपोर्ट और Android 15 आधारित HyperOS 2.2 इसे भविष्य के लिए तैयार बनाते हैं। कंपनी यहां 2 Android अपडेट और 4 साल की सिक्युरिटी अपडेट का वादा भी कर रही है। इसमें 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं IP64 रेटिंग के साथ यह धूल और पानी के छींटों से भी सुरक्षित रहता है।
