बेंगलुरु: Xiaomi ने इंडियन स्मार्टफोन बाजार में अपनी नई REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज लॉन्च कर दी है, जो 200MP के फ्लैगशिप-लेवल कैमरा और करीब 6 साल तक टिकाऊ बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इस सीरीज में Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G मॉडल शामिल हैं।
कंपनी का दावा है कि यह फोन कैमरा, बैटरी, मजबूती और परफॉर्मेंस के मामले में नया बेंचमार्क सेट करेगा। Redmi Note 15 Pro 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये और Redmi Note 15 Pro+ 5G की कीमत 34,999 रुपये (बैंक ऑफर के बाद) रखी गई है। फोन 4 फरवरी 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। प्री-बुकिंग पर 1 साल का स्क्रीन रिप्लेसमेंट और Pro+ मॉडल पर Redmi Watch मुफ्त दी जाएगी।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का 200MasterPixel कैमरा है, जो नए बड़े सेंसर और f/1.65 अपर्चर के साथ आता है। इससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो, नेचुरल पोर्ट्रेट और 4x ऑप्टिकल-लेवल जूम मिलता है। AI फीचर्स जैसे रिफ्लेक्शन हटाना, ब्यूटी मोड और स्मार्ट एडिटिंग की मदद से यूजर्स प्रोफेशनल जैसी तस्वीरें और वीडियो बना सकते हैं।
Redmi Note 15 Pro+ में 6500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग की सुविधा है, जबकि Redmi Note 15 Pro में 6580mAh बैटरी और 45W चार्जिंग दी गई है। दोनों फोन रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे ईयरबड्स या दूसरा फोन भी चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 1600 चार्ज साइकल के बाद भी 80% से ज्यादा क्षमता बनाए रखेगी। करीब 6 साल तक मजबूत परफॉर्मेंस देगी।
फोन में Gorilla Glass Victus 2, मजबूत फ्रेम और 2.5 मीटर तक ड्रॉप रेसिस्टेंस दिया गया है। साथ ही यह फोन IP66, IP68 और IP69K वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है, जिससे बारिश, पानी और धूल में भी सुरक्षित रहेगा। दोनों फोन Google Gemini, AI फीचर्स और ऑफलाइन कम्युनिकेशन जैसी नई टेक्नोलॉजी से लैस हैं। डिस्प्ले बड़ा और बेहद ब्राइट है, जिसमें 3200 निट्स ब्राइटनेस और पावरफुल स्पीकर सिस्टम मिलता है, जो गेमिंग और मूवी देखने के लिए शानदार अनुभव देता है।
