मुंबई में उतरी रेसिंग की असली बादशाह सुपर बाइक : Ducati की वर्ल्ड चैंपियन बाइक इंडिया में

मुंबई: इंडियन मोटरस्पोर्ट प्रेमियों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। इटली की मशहूर सुपरबाइक कंपनी Ducati ने सबसे खास और ऐतिहासिक रेस बाइक Panigale V4 R को मुंबई में लाकर दे दिया है। यह बाइक 2023 की World Superbike Championship जीतने वाली असली रेस बाइक है।

इसे रेसिंग चैंपियन अल्वारो बाउतिस्ता ने खुद रेस में चलाया था और इसी बाइक से दुनिया का खिताब जीता था। यह कोई आम शो रूम में रखी बाइक या कॉपी मॉडल नहीं है, बल्कि रेस ट्रैक पर जीत दिलाने वाली असली चैंपियन मशीन है। यह बाइक वैसी है, जैसे क्रिकेट में वर्ल्ड कप जीतने वाला असली बैट या फुटबॉल में वर्ल्ड कप जीतने वाला बॉल, जिससे इतिहास बना हो।

इटली की मशहूर सुपरबाइक कंपनी Ducati ने अपनी 2023 वर्ल्ड सुपरबाइक चैंपियनशिप जीतने वाली रेस बाइक Panigale V4 R को मुंबई में डिलीवर कर दिया है। यह कोई शो बाइक नहीं, बल्कि वही असली रेस मशीन है जिसे राइडर अल्वारो बाउतिस्ता ने चैंपियनशिप जीतने के दौरान दौड़ाया था। यह सुपरबाइक मुंबई में एक निजी कलेक्शन के लिए लाई गई है। हाल ही में चुनिंदा ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रदर्शित की गई। Ducati और उसके मुंबई के आधिकारिक डीलर Ducati Infinity ने इसे भारत लाकर रेसिंग इतिहास का एक अनमोल हिस्सा देश में सुरक्षित कर दिया है।

Panigale V4 R ने 2023 में वर्ल्ड सुपरबाइक चैंपियनशिप के इतिहास का सबसे शानदार सीजन दिया। अल्वारो बाउतिस्ता ने उस साल 27 रेस जीतीं। 31 बार पोडियम पर पहुंचे और रिकॉर्ड 628 पॉइंट्स के साथ खिताब अपने नाम किया। उन्होंने लगातार 11 रेस जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया और पहले 15 में से 14 रेस जीतकर इतिहास रच दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ Ducati ने भी एक सीजन में सबसे ज्यादा रेस जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

यह बाइक Ducati Corse की ओर से खास रेसिंग के लिए तैयार की गई थी। इसमें MotoGP से प्रेरित एडवांस एयरोडायनामिक्स, हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक्स, खास चेसिस और हाई-रेविंग Desmosedici Stradale R इंजन दिया गया है, जो इसे दुनिया की सबसे तेज और एडवांस प्रोडक्शन रेस बाइकों में शामिल करता है। यह बाइक सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि मोटरस्पोर्ट इतिहास का चलता-फिरता अध्याय है, जो अब भारत में हमेशा के लिए सुरक्षित हो गया है।