गेमिंग की दीवानगी के साथ सिनेमाहॉल जैसा अनुभव मिलेगा Toshiba Z570RP टीवी पर

नई दिल्ली: जापान की मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Toshiba ने भारत में तेज़ गेमिंग, सिनेमाहॉल जैसी पिक्चर क्वॉलिटी और दमदार साउंड के साथ नया Z570RP QLED गेमिंग टीवी लॉन्च कर दिया है। इसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस खास REGZA ZRi इंजन लगा है। यह टीवी पर दिखाए जाने वाले कंटेंट को समझकर उस हिसाब से तस्वीर की क्वॉलिटी (पिक्चर) और आवाज़ (साउंड) को अपने-आप एडजस्ट करता है। यह टीवी सिर्फ उन लोगों के लिए ही नहीं है जो बहुत ज्यादा गेम खेलते हैं, बल्कि यह उन घरों के लिए भी परफेक्ट है, जहां लोग अपने टीवी पर थिएटर जैसी पिक्चर और साउंड क्वॉलिटी चाहते हैं।

अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं, तो Z570RP टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट, AMD FreeSync और Game Deck जैसे फीचर्स मिलते हैं अगर आप फिल्में या वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, तो इसमें Dolby Vision, Dolby Atmos और Pure-View Display जैसी तकनीक आपको थिएटर जैसा अनुभव देती हैं। यह न सिर्फ स्क्रीन की चमक और रिफ्लेक्शन को कम करता है, बल्कि हर एंगल से शानदार पिक्चर क्वॉलिटी देता है। 360° Surround Upscaling तकनीक से बिना किसी एक्स्ट्रा साउंड सिस्टम के टीवी की आवाज कमरे में सिनेमाहॉल की तरह गूंजती है। Far-field voice control फीचर की मदद से यूज़र कहीं से भी वॉयस कमांड देकर टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।

तोशिबा Z570RP QLED गेमिंग टीवी 55”, 65”, 75”, 85” और 100 इंच के स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये रखी गई है। टीवी के साथ कुछ खास लॉन्चिंग ऑफर भी मिल रहे हैं। इनमें 1 साल का JioHotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Hisense India के CEO पंकज राणा ने कहा, “ Z570RP की लॉन्चिंग प्रीमियर एंटरटेनमेंट को नए सिरे से पारिभाषित करने के कंपनी के संकल्प की झलक देती है।”