बेंगलुरु: इंडिया में त्योहारों का मौसम Toyota Kirloskar Motor (TKM) के लिए ‘गोल्डन सेल्स सीज़न’ साबित हुआ। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में कुल 42,892 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 के 30,845 यूनिट्स की तुलना में 39% की शानदार साल-दर-साल बढ़ोतरी दिखाता है। सितंबर 2025 की तुलना में भी कंपनी ने 38% की महीने दर महीने की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह साफ संकेत है कि Toyota के नए मॉडल्स ने ग्राहकों के दिलों पर सीधा कब्ज़ा कर लिया है।
फेस्टिव सीज़न में Toyota की परफॉर्मेंस शानदार रही। कुल 42,892 गाड़ियों की बिक्री हुई। घरेलू लेवल पर 40,257 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की गई। 2,635 यूनिट्स का निर्यात किया गया। साल-दर साल 39फीसदी और महीने दर महीने 38 फीसदी से ज्यादा बिक्री हुई। Urban Cruiser Hyryder Aero Edition और Fortuner Leader Edition ने मार्केट में खूब धमाल मचाया।
Urban Cruiser Hyryder Aero Edition स्पोर्टी और प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च हुई। इसके एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग पैकेज ने SUV सेगमेंट में नई ऊर्जा भर दी है। 2025 Fortuner Leader Edition ने अपडेटेड डिज़ाइन और फीचर्स के साथ ब्रैंड की विरासत को और मजबूत किया है। Toyota ने जापान के मशहूर Drum Tao के साथ मिलकर इस फेस्टिव सीज़न को और रोमांचक बना दिया। इस अनोखी साझेदारी ने ग्राहकों के बीच ‘जश्न और जुड़ाव’ का नया माहौल तैयार किया — जिससे ब्रैंड के इवेंट्स और शोरूम्स में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
