नई दिल्ली: Triumph Motorcycles India ने इंडियन बाज़ार में नई Thruxton 400 बाइक को लॉन्च कर दिया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.74 लाख रुपये रखी गई है। इस कैफे रेसर बाइक की एंट्री के साथ ही कंपनी ने अपनी लोकप्रिय रोडस्टर बाइक Speed 400 की कीमत भी बढ़ा दी है। अब इसकी नई कीमत 2,50,551 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।
Triumph ने अपनी Speed 400 की कीमत में करीब 4,177 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 2.50 लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा हो गई है। Thruxton 400 और Speed 400 दोनों बाइक्स में 398cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह गर्मियों में भी कूल रहने वाला दमदार इंजन है। इनके इंजन 8,000 rpm पर 39hp की पावर और 6,500 rpm पर 37Nm का टॉर्क (खींचने की ताकत) देते हैं। Thruxton 400 में 42hp की पावर मिलती है। यह बाइक्स चार रंगों Racing Yellow, Pearl Metallic White, Phantom Black और Racing Red में मिलती है।
Triumph Thruxton 400 का लुक काफी क्लासिक है, जैसे 1960 के जमाने की कोई सुपरस्टार बाइक टाइम मशीन में बैठकर सीधे 2025 में आ गई हो। हेडलाइट के चारों ओर हल्का कवच बाइक को हवा को तेजी से चीरने में मदद मिलती है, तेज़ रफ्तार में भी बाइक स्टेबल रहती है। क्लिप-ऑन हैंडलबार बाइक को ऐसा डिज़ाइन देते हैं कि राइडर को थोड़ा झुककर बैठना पड़ता है, जैसे रेसिंग बाइक्स में होता है। ये बाइक उन लोगों के लिए है जो भले ही पुराने जमाने की चीजों से प्यार करते हैं, लेकिन उनका दिल आज भी रेसिंग ट्रैक पर धड़कता है। Thruxton 400, Triumph की 400cc प्लेटफॉर्म पर बनी पांचवीं बाइक है। इससे पहले Speed 400, Speed T4, Scrambler 400 X, Scrambler 400 XC आ चुकी है।
अगर आपको पुराने जमाने के स्टाइल के साथ रेसिंग की फील चाहिए तो Thruxton 400 आपके लिए एकदम फिट है। अगर ऑलराउंडर बाइक चाहिए जो हर जगह आराम से चले तो Speed 400 दमदार ऑप्शन है।
