मुंबई-बेंगलुरु में Bentley की लग्जरी कारों के दो नए शानदार शोरूम खुले

नई दिल्ली: ब्रिटिश लग्ज़री ब्रांड Bentley ने मुंबई और बेंगलुरु में अपने दो नए शो-रूम खोले हैं। इसी के सथ कंपनी ने देश में अपने रिटेल ऑपरेशन की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। मुंबई में यह शो-रूम The Galleria, Trident Hotel में और बेंगलुरु में Indraprastha Invictus में खोला गया है। दोनों जगहों को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ग्राहक यहां Bentley की शान, कारीगरी और लक्ज़री को करीब से महसूस कर सकें।

Bentley आउटलेट्स में सेल्स और आफ्टर-सेल्स दोनों सुविधाएं हैं। आप कार खरीद सकते हैं और बाद में सर्विस या मेंटेनेंस भी वहीँ करवा सकते हैं। यहां हर ग्राहक को अलग तरह का, खास अनुभव मिलेगा — जैसे हर सवाल का जवाब मिलेगा, हर सुविधा मिलेगी, और टीम हर छोटे-बड़े डिटेल पर ध्यान देगी। लॉन्च इवेंट में Bentley की सारी लोकप्रिय कारें दिखाई गईं। इनमें Bentayga, Bentayga Extended Wheelbase, Flying Spur, Continental GT, Continental GT Convertible शामिल थीं। Bentley के नए शो-रूम में ग्राहक को एक पूरा लक्ज़री एक्सपीरियंस मिलेगा। यहां हर मॉडल में परफॉर्मेंस, हैंडक्राफ्टिंग और आधुनिक लग्ज़री झलकती है।

Bentley Motors Limited के EMEA रीजनल डायरेक्टर रिचर्ड लियोपोल्ड ने कहा, “भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते लग्ज़री कार मार्केट्स में से एक है, और Bentley जैसे ब्रांड के लिए यह एकदम सही जगह है।” Bentley India के ब्रांड डायरेक्टर एबी थॉमस ने कहा, “Bentley के शोरूंम में हर विज़िटर को एक गर्मजोशी से भरा माहौल मिलेगा। कंपनी ने इन शो-रूम्स के लिए Infinity Cars (मुंबई) और Kun Premium Cars (बेंगलुरु) के साथ पार्टनरशिप की है। Bentley की यह एंट्री अब भारत के प्रीमियम लग्ज़री सेगमेंट में एक नए दौर की शुरुआत है।