नई दिल्ली: वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast ने अपने पहले दो इलेक्ट्रिक SUV मॉडल, VF6 और VF7, की डिलीवरी भारत में आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। सितंबर 2025 में लॉन्च के बाद, अब कंपनी ने शुरुआती डिलीवरी कोच्चि, जयपुर और अन्य शहरों में शुरू की है।
VinFast VF6 छोटी, लेकिन दमदार इलेक्ट्रिक SUV है। यह एक चार्ज में लंबा सफर तय कर सकती है। यह 59.6 kWh की बैटरी और फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। यह SUV दो वेरिएंट्स, Earth और Wind, में आती है। Earth वेरिएंट 174.3 हॉर्सपावर की पावर, 250 Nm टॉर्क और एक चार्ज में 468 किलोमीटर की रेंज देती है, जो लंबी दूरी के लिए बेहतरीन है। Wind वेरिएंट 201 हॉर्सपावर, 310 Nm टॉर्क और 463 किलोमीटर की रेंज के यह तेज़ और फुर्तीली ड्राइविंग का दूसरा नाम है।
VinFast VF6 में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे स्टाइलिश और आरामदायक बनाते हैं। इसमें रात में तेज और साफ रोशनी देने वाले LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स है। चाबी निकाले बिना ही कार खोल सकते हैं। ग्लास रूफ कार को प्रीमियम लुक देता है। रिवर्स लिंक्ड ORVMs से गाड़ी पीछे करने पर शीशे अपने आप नीचे झुक जाते हैं ताकि पार्किंग आसान हो। क्रूज़ कंट्रोल, से लंबी दूरी पर एक तय स्पीड पर बिना एक्सेलेरेटर दबाए कार चलती रहती है। सुरक्षा के लिए भी इसमें 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा ABS, EBD और TCS जैसे सिस्टम दिए गए हैं जो ब्रेकिंग और गाड़ी की पकड़ को और बेहतर बनाते हैं।
VinFast VF7 एक बड़ी और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक SUV है, जो ज्यादा बैटरी और ज्यादा ताकत के साथ आती है। इसमें दो बैटरी विकल्प हैं, 59.6 kWh और 70.8 kWh। VF7 Earth वेरिएंट में पावर 201 हॉर्सपावर और टॉर्क 310 Nm है। VF7 Sky / Sky Infinity वेरिएंट में बड़ी 70.8 kWh बैटरी लगी है और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम है, जो 348 Nm से लेकर 500 Nm तक टॉर्क देता है।VF7 पावर, लग्जरी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का पूरा पैकेज है। VinFast VF6 की कीमत ₹16.49 लाख से शुरू होती है। VF7 की कीमत 20.89 लाख रुपये से होती है।
