VIVO T5 PRO : स्लिम ट्रिम डिजाइन में 9020mAh बैटरी के पावरहाउस का जलवा

नई दिल्ली: Vivo T5 Pro के लॉन्चिंग से पहले आधिकारिक तौर पर कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है । कंपनी का यह नया हैंडसेट इसी महीने इंडिया में एंट्री कर सकता है। लॉन्चिंग से पहले ही अपने दमदार फीचर्स, खासकर 9,020mAh की बड़ी बैटरी को लेकर चर्चा में आ गया है।

दरअसल, Vivo T5 Pro को पिछले साल आए Vivo T4 Pro का उत्तराधिकारी माना जा रहा है, जिसने अपने सेगमेंट में अच्छी लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन इस बार कंपनी बैटरी के मामले में बड़ा गेम खेलने की तैयारी में है। फोन में 9,020mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी, जो मौजूदा ट्रेंड (5,000mAh–7,000mAh) से कहीं ज्यादा है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को स्लिम डिजाइन में पेश करने का दावा किया जा रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। इस फोन में 120FPS गेमिंग सपोर्ट की भी पुष्टि की है। यह फोन खासतौर पर गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

Vivo T5 Pro में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। यह पिछले वर्जन के 120Hz से एक बड़ा अपग्रेड होगा, जिससे स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और विडियो एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मूद और इमर्सिव होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिए जाने की चर्चा है, जो पिछले मॉडल के Snapdragon 7 Gen 4 से बेहतर एफिशिएंसी और स्टेबल परफॉर्मेंस देगा। यह फोन मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया, स्ट्रीमिंग और कैजुअल से मिड-लेवल गेमिंग के लिए काफी सक्षम माना जा रहा है।

कैमरा सेक्शन में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और इमेज प्रोसेसिंग में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलने की संभावना है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगा।

Vivo T5 Pro को ₹30,000 से ₹35,000 के बीच लॉन्च किया जा सकता है, जो इसे प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में रखेगा। बढ़ती कॉम्पोनेंट कीमतों के चलते यह पिछले मॉडल से थोड़ा महंगा जरूर हो सकता है, लेकिन फीचर्स को देखते हुए यह एक मजबूत दावेदार बनकर उभर रहा है। अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, स्लिम डिजाइन और स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Vivo T5 Pro आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।