Volkswagen Tayron R-Line लॉन्च, प्रीमियम 7-सीटर SUV की एंट्री, 7.3 सेकड में पकड़ती है 100 किमी की रफ्तार

नई दिल्ली: जर्मन कार निर्माता Volkswagen ने इंडियन मार्केट के लिए अपनी नई प्रीमियम 7-सीटर SUV Volkswagen Tayron R-Line को पेश कर दिया है। Volkswagen ने 2026 में इंडियन मार्केट में Tayron R-Line, Taigun Facelift, Virtus Facelift, Golf GTI और Tayron समेत 5 नई गाड़ियां भारतीय बाजार में लॉन्च करने की घोषणा की है। यह मॉडल कंपनी के आने वाले 5 नए प्रोडक्ट्स में पहला है, जिनमें सेडान, SUV और हैचबैक शामिल होंगे। कंपनी ने हर तिमाही में कम से कम एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है।

Volkswagen Tayron R-Line को स्पोर्टी और दमदार लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें नया स्पोर्टी बंपर, 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड टेललैंप्स और पीछे की तरफ चमकदार Volkswagen लोगो दिया गया है, जो SUV को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। केबिन में भी लग्जरी और फ्यूचरिस्टिक फील होता है, जहां 15-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, सिल्वर ट्रिम डैशबोर्ड और 30 कलर वाला एंबियंट लाइटिंग सिस्टम मिलता है।

Tayron R-Line में 11-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, 12-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स (मेमोरी, मसाज और वेंटिलेशन के साथ), ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले (HUD), पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट और हिल डिसेंट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं। इस SUV को 2025 में Euro NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी प्राप्त हुई है।

Volkswagen Tayron R-Line में 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो 204 हॉर्सपावर और 320 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ काम करता है। यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.3 सेकंड में पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 224 किमी/घंटा है।
Volkswagen Tayron R-Line इंडियन मार्केट में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में कंपनी का बड़ा दांव माना जा रहा है। यह SUV सिर्फ लग्जरी लुक और हाई-एंड फीचर्स ही नहीं देती, बल्कि पावर और परफॉर्मेंस के मामले में भी सुपर प्रीमियम SUV को कड़ी टक्कर दे सकती है।