Xiaomi TV S Mini LED 2026 series के TV से घर बनेगा मिनी थिएटर

नई दिल्ली: Xiaomi TV S Mini LED 2026 series और Xiaomi ने एक बार फिर टेक मार्केट में जबरदस्त हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपनी नई TV S Mini LED 2026 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जो शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ सीधे प्रीमियम टीवी सेगमेंट को टक्कर देती नजर आ रही है। इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत इसका 100-इंच तक का बड़ा स्क्रीन साइज है, जो घर को मिनी थिएटर में बदलने का दम रखता है।

नई सीरीज़ में Mini LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके साथ 4K रेजोल्यूशन और 144Hz का नेचुरल रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसे जरूरत पड़ने पर 288Hz तक बढ़ाया जा सकता है। 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 94 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज के साथ यह टीवी हर सीन को बेहद शार्प, ब्राइट और रियलिस्टिक बनाता है। कंपनी ने इसमें लो-रिफ्लेक्शन स्क्रीन कोटिंग भी दी है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में भी साफ और क्लियर व्यू मिलता है।

परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए Xiaomi ने इसमें AI बेस्ड इमेज इंजन दिया है, जो Mini LED बैकलाइट सिस्टम के साथ मिलकर हर फ्रेम में बेहतरीन कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस कंट्रोल करता है। उदाहरण के तौर पर 55-इंच मॉडल में 576 डिमिंग ज़ोन दिए गए हैं, जबकि बड़े मॉडल्स में यह संख्या और ज्यादा हो जाती है, जिससे पिक्चर क्वालिटी और भी शानदार हो जाती है। साउंड के मामले में भी यह टीवी पीछे नहीं है। इसमें 2.1 चैनल स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसे Harman की ट्यूनिंग के साथ पेश किया गया है और Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स को सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है।

इस सीरीज़ में HyperOS बेस्ड इंटरफेस दिया गया है, साथ ही Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और आई प्रोटेक्शन मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे और ज्यादा एडवांस बनाते हैं। इस सीरीज़ की शुरुआती कीमत CNY 3,099 यानी करीब 38 हजार रुपये से शुरू होती है, जबकि 100-इंच वाले टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 10,499 यानी करीब 1.3 लाख रुपये तक जाती है। फिलहाल यह सीरीज़ चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही इसकी बिक्री शुरू होने वाली है, हालांकि ग्लोबल मार्केट में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।