नई दिल्ली: टैबलेट सेगमेंट में तेजी से बदलते ट्रेंड के बीच Xiaomi ने अपने नए पावरहाउस Xiaomi Pad 8 के साथ बड़ा दांव खेल दिया है, जो अब सिर्फ एंटरटेनमेंट डिवाइस नहीं बल्कि एक फुल-फ्लेज्ड प्रोडक्टिविटी मशीन बनकर उभरा है। स्लिम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस AI फीचर्स के साथ यह टैबलेट सीधे लैपटॉप को टक्कर देने की तैयारी में दिख रहा है। नए Pad 8 को कंपनी ने पहले से ज्यादा पतला और प्रीमियम बनाया है, सिर्फ 5.8mm की स्लिम बॉडी इसे हाथ में पकड़ने में बेहद आरामदायक बनाती है। ग्रेफाइट ग्रे फिनिश इसे प्रोफेशनल और स्टाइलिश लुक देता है, जो ऑफिस और कैजुअल दोनों यूज में फिट बैठता है।
डिस्प्ले में 11.2-इंच का शार्प LCD पैनल, 3200×2136 रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ हर मूवमेंट को स्मूद और शानदार बना देता है, Dolby Vision सपोर्ट और 800 निट्स ब्राइटनेस इसे विडियो देखने और क्रिएटिव काम दोनों के लिए बेहतरीन बनाते हैं। इसका Nano Texture डिस्प्ले है, जो स्टाइलस के साथ पेपर जैसा फील देता है और नोट्स या स्केचिंग को एक नया एक्सपीरियंस बना देता है।
Xiaomi Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मल्टीटास्किंग से लेकर गेमिंग तक हर काम को स्मूद बना देता है। 12GB तक RAM के साथ यह टैबलेट बिना लैग के कई ऐप्स एक साथ चला सकता है, चाहे आप विडियो एडिटिंग करें, गेम खेलें या मल्टी-विंडो में काम करें, हर जगह यह तेज और स्टेबल रहता है। सॉफ्टवेयर में Android 16 आधारित HyperOS 3 इसे और स्मार्ट बनाता है, स्प्लिट स्क्रीन, फ्लोटिंग विंडोज और वर्कस्टेशन मोड जैसे फीचर्स इसे मिनी-लैपटॉप जैसा अनुभव देते हैं, वहीं AI Writing, Live Subtitles और Voice Enhancement जैसे AI टूल्स डेली काम को आसान और तेज बनाते हैं। 9,200mAh की बैटरी आराम से एक दिन से ज्यादा चल जाती है।
कैमरा सेक्शन में 13MP का रियर कैमरा डॉक्यूमेंट स्कैन और बेसिक फोटो के लिए ठीक-ठाक काम करता है, जबकि 8MP का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल्स के लिए अच्छा अनुभव देता है, इसके साथ आने वाला कीबोर्ड केस इसे एक कदम आगे ले जाता है, जो इसे लगभग लैपटॉप जैसा बना देता है, टाइपिंग एक्सपीरियंस स्मूद है और ट्रैकपैड भी अच्छा रिस्पॉन्स देता है।
