नई दिल्ली: Xiaomi ने बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित इवेंट में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Leica Leitzphone लॉन्च कर दिया है। इसमें 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। दूर की चीजों को भी बहुत साफ और डिटेल में कैप्चर किया जा सकता है। इसके पीछे एक खास घूमने वाला Leica Camera Ring भी है, जिससे आप कैमरे का ज़ूम और लाइट (एक्सपोज़र) कंट्रोल कर सकते हैं।
इसमें 6,000mAh बैटरी दी गई। इसकी कीमत यूरोप में €1,999 और यूके में £1,699 रखी गई है। Xiaomi का नया Leica Leitzphone लगभग वही फोन है जो चीन में Xiaomi 17 Ultra Leica Edition के नाम से बिकता है, बस बैटरी थोड़ी छोटी कर दी गई है। चीन वाले मॉडल में 6,800mAh बैटरी मिलती है, जबकि इस ग्लोबल वर्जन में 6,000mAh बैटरी है। यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है—16GB रैम और 1TB स्टोरेज। यह बेहद तेज चलेगा (हैवी गेम, वीडियो एडिटिंग आदि में भी यह झकास चलेगा। इसमें फोटो-वीडियो रखने के लिए बहुत ज्यादा जगह मिलेगी।
ब्लैक बैकसाइड से फोन का लुक काफी क्लासिक और प्रोफेशनल लगता है। कैमरे के पास Leica का लोगो अलग स्टाइल में (90 डिग्री घुमाकर) लगाया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह टॉप लेवल की स्पीड और पावर देगा। 6.9 इंच की बड़ी 1.5K “HyperRGB OLED” LTPO स्क्रीन है। डिस्प्ले बहुत साफ, रंगीन और शार्प होगा। 1–120Hz रिफ्रेश रेट से स्क्रीन जरूरत के हिसाब से तेज या धीमी चलती है, जिससे स्मूदनेस भी मिलती है और बैटरी भी बचती है। 3,500 निट्स ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट से धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी और विडियो देखना बेहद शानदार अनुभव देगा।
Xiaomi का नया Leica Leitzphone खास तौर पर कैमरा लवर्स के लिए बनाया गया है। इसमें सामने 50MP का सेल्फी कैमरा है। पीछे तीन कैमरे दिए गए है। इसमें 50MP का बड़ा 1-इंच प्राइमरी सेंसर, जो कम रोशनी में भी शानदार फोटो ले सकता है। 200MP टेलीफोटो कैमरा से दूर की चीजें भी बहुत पास और क्लियर दिखेंगी। 75–100mm फोकल लेंथ से बढ़िया पोर्ट्रेट और ज़ूम शॉट्स मिलके हैं। 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा से बड़े ग्रुप फोटो या वाइड लैंडस्केप आसानी से कैप्चर किए जा सकते हैं। आप हाथ से रिंग घुमाकर ठीक DSLR कैमरे की तरह ज़ूम और रोशनी (एक्सपोज़र) कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है।
