नई दिल्ली: टीवी आज घर की शान, स्टेटस सिंबल और एडवांस टेक्नोलॉजी का शोपीस बन चुका है। CES 2026 में Samsung ने जो 130-इंच Micro RGB TV दिखाया, वह इसी सोच का उदाहरण है। इस टीवी की खास बात सिर्फ उसका बहुत बड़ा साइज नहीं है, बल्कि रंग इतने दमदार हैं कि तस्वीर असली जैसी लगती है। डिजाइन ऐसा है कि टीवी एक आर्ट पीस जैसा दिखता है। AI टेक्नोलॉजी खुद तस्वीर, साउंड और कंटेंट को बेहतर बनाती है। यह टीवी देखने का तरीका बदल देता है। घर के लुक को लग्ज़री बना देता है और दिखाता है कि भविष्य में एंटरटेनमेंट कैसा होगा।
Samsung ने इस 130-इंच Micro RGB TV को आर्ट पीस की तरह डिजाइन किया है। जब यह टीवी कमरे में लगाया जाता है, तो वह टीवी कम और एक बड़ी, खुली खिड़की या पेंटिंग ज्यादा लगता है। इसका Timeless Frame डिजाइन यह दिखाता है कि टेक्नोलॉजी सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि सुंदर कला भी हो सकती है। इसी को Samsung “Technology as Art” कहता है। स्क्रीन का लुक ऐसा है जैसे वह फ्रेम में चिपकी न हो बल्कि हल्की-सी तैर रही हो। इससे देखने में बहुत प्रीमियम और आकर्षक लगता है। इस टीवी को कमरे का इस तरह से सेंटरपीस बनाया गया है कि जो भी कमरे में आए, उसकी नजर सबसे पहले इसी पर जाए। Samsung के इस टीवी में लगा Micro RGB AI Engine Pro दिमाग की तरह काम करता है। चाहे सीन अंधेरे में हो या तेज़ रोशनी वाला, हर रंग साफ, गहरा और दमदार दिखता है।
Micro RGB Precision Color 100 के फीचर से टीवी पर आने वाले सभी रंग कुदरती लगते हैं। अगर कमरे में लाइट जल रही हो। धूप आ रही हो। तब भी स्क्रीन पर चमक या परछाई नहीं पड़ेगी और देखने में दिक्कत नहीं होगी। Vision AI Companion से आप बोलकर टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं टीवी आपकी पसंद समझकर कंटेंट सजेस्ट करता है। आवाज़ को अलग-अलग लेवल पर कंट्रोल किया जा सकता है। Live Translate से अलग भाषा का कंटेंट भी समझ में आता है। Generative Wallpaper टीवी को आर्टवर्क में बदल देता है। Samsung का 130-इंच Micro RGB TV सिर्फ एक टीवी नहीं, बल्कि लग्ज़री, आर्ट और एडवांस्ड AI का शानदार मेल है, जो अल्ट्रा-प्रीमियम डिस्प्ले का नया स्टैंडर्ड सेट करता है।
