2026 Isuzu V-Cross पिकअप ट्रक नए अवतार में लॉन्च : स्टाइल शानदार, फीचर्स जानदार

नई दिल्ली: जापानी कंपनी Isuzu ने इंडिया में अपनी पॉपुलर लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक Isuzu V-Cross का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई 2026 Isuzu V-Cross की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 20.5 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 30.28 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसके लुक में हल्के बदलाव के साथ बड़ा और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम और अब हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम दे दिया है।

यह पिकअप सिर्फ तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है—V-Cross 4WD MT Z, V-Cross 4WD MT Z Prestige और V-Cross 4WD AT Z Prestige। पहले मिलने वाला 2WD AT Z वेरिएंट अब बंद कर दिया गया है। अब जो भी मॉडल मिलेगा, उसमें 4X4 सिस्टम स्टैंडर्ड रहेगा।

फ्रंट लुक में नया बंपर दिया गया है, जिसमें ज्यादा स्लीक और प्रीमियम एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। पहले जो सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट मिलती थी, उसे हटा दिया गया है, जिससे गाड़ी ज्यादा स्पोर्टी दिखती है। ग्रिल के नीचे का हिस्सा अब ब्लैक पेंट में है, जिससे फ्रंट ज्यादा बड़ा और दमदार नजर आता है। व्हील आर्च की मोटी ब्लैक क्लैडिंग हटाकर बॉडी कलर फिनिश दी गई है, जिससे ओवरऑल लुक ज्यादा प्रीमियम हो गया है। इसमें नए 18 इंच के ड्यूल-टोन मशीन कट अलॉय व्हील्स (255/60-R18 टायर) मिलते हैं।

LED हेडलैंप और टेललैंप पहले जैसे ही हैं। साथ में 360-डिग्री कैमरा, रूफ रेल्स, साइड स्टेप्स और शार्क फिन एंटीना भी मिलता है।
केबिन में अब 10.2 इंच की नई फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, 3D इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसमें 1.9 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 163 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इस सेगमेंट में Toyota Hilux और Isuzu V-Cross ही मुख्य खिलाड़ी हैं। Isuzu ने अपने पिकअप को और ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड बनाकर मुकाबले को और दिलचस्प कर दिया है।