दिल्ली: इटली का आइकॉनिक स्कूटर ब्रांड VESPA अब सिर्फ मोबिलिटी तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी ने भारत में एक नई राह पकड़ी है, जहां VESPA अब हाई-एंड लग्जरी स्कूटरों के साथ एक शानदार लाइफस्टाइल का सिंबल बनेगा। पियाजियो इंडिया ने दिल्ली में एक शानदार इवेंट में अपने 2025 वेस्पा पोर्टफोलियो का अनावरण किया, जिसने स्टाइल और टेक्नोलॉजी के दीवानों को दीवाना बना दिया।
इस मौके पर Piaggio Vehicles Pvt Limited के 2डब्ल्यू डोमेस्टिक बिजनेस के एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट अजय रघुवंशी ने कहा, “VESPA हमेशा से सिर्फ एक स्कूटर नहीं बल्कि कई पीढ़ियों के लिए एक कल्चरल आइकॉन और सेल्फ-एक्सप्रेशन का जरिया रहा है। दिल्ली में हमारे इस शानदार स्कूटर ब्रांड के लिए हमेशा से एक खास जगह रही है, और हमें यहां अपना सबसे एडवांस्ड 2025 वेस्पा पोर्टफोलियो पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। नए वेस्पा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, बेहतरीन परफॉर्मेंस और बेजोड़ सेल्स और सर्विस के वादे के साथ आए हैं। मुझे पूरा यकीन है कि नया VESPA हमेशा की तरह लोगों का ध्यान खींचेगा और अपनी यूनिक और आइकॉनिक डिजाइन की वजह से सबसे अलग दिखेगा, जो सालों से ग्राहकों को इसकी पहचान, फंक्शनैलिटी और एक्सक्लूसिविटी की वजह से पसंद आता रहा है।”
2025 का यह नया पोर्टफोलियो VESPA की आत्मा को बरकरार रखते हुए नई पीढ़ी की स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस नए कलेक्शन में हर तरह के ग्राहक के लिए एक VESPA है: क्लासिक डिजाइन पसंद करने वालों के लिए (VESPA और VESPA S), टेक्नोलॉजी और मॉडर्न लुक चाहने वालों के लिए (VESPA TECH और VESPA S TECH), और एक्सक्लूसिव और आर्टिस्टिक स्कूटर पसंद करने वालों के लिए (VESPA QALA)
VESPA और VESPA S :
VESPA ने एक दशक से भी ज्यादा समय से भारत में अपने फैंस को मोहित किया है और इसका क्लासिक चार्म आज भी बरकरार है। 2025 से VESPA और VESPA S पोर्टफोलियो में एक नया फ्रेश डिजाइन और कलर फिलॉसफी के साथ-साथ एक नया इंजन भी मिलेगा। VESPA और VESPA S को पूरी तरह से नए अंदाज में पेश किया गया है, जिसमें इसकी क्लासिक पहचान तो है ही लेकिन इसके डिजाइन में कुछ ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इसे नई पीढ़ी के ग्राहकों के लिए और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं।
VESPA पोर्टफोलियो में 07 कलरफुल और डुअल-टोन स्कूटरों का एक नया वाइब्रेंट पैलेट है; और VESPA S 08 कलरफुल और डुअल-टोन स्कूटर पेश करेगा। VESPA और VESPA S दोनों ही 125cc या 150cc के नए और बेहतर इंजन से लैस हैं, जो स्मूथ राइडिंग, हाई ग्रेडेबिलिटी, आसान हैंडलिंग और इको-फ्रेंडली परफॉर्मेंस देते हैं।
VESPA S एक स्पेशल ‘वेस्पा ओरो’ वैरिएंट भी ऑफर करता है, जिसे एक खास ‘गोल्ड’ टिंट के साथ तैयार किया गया है, जो सोने के प्रति भारत के प्यार और वैभव और शान की चाहत को दिखाता है। VESPA वैरिएंट की कीमत 1,33,951 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है और यह 125cc और 150cc में इन कलर्स : वर्डे अमाबिल, रोसो रेड, पर्ल व्हाइट, नेरो ब्लैक, अज़ुरो ब्लू, ब्लू और पर्ल व्हाइट, ऑरेंज और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध है।
वेस्पा एस वेरिएंट की कीमत ₹1,37,827 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है और यह 125cc और 150cc में स्पोर्टी पैलेट में उपलब्ध है: ऑलिव ग्रीन (मैट), ओरो, पर्ल व्हाइट, नीरो ब्लैक (मैट), जियालो येलो (मैट), टस्कनी ऑरेंज, रेड और पर्ल व्हाइट, ब्लैक और पर्ल व्हाइट।
VESPA TECH और VESPA S TECH :
भारत में पेश किए गए बिल्कुल नए वेरिएंट, VESPA TECH और VESPA S TECH VESPA की नई जेनरेशन हैं, जो बेहतरीन स्टाइल और लेटेस्ट इनोवेशन का मिक्सचर हैं। VESPA TECH और VESPA S TECH उन लोगों के लिए हैं जो चलते-फिरते लेटेस्ट और टॉप टेक्नोलॉजी फीचर्स चाहते हैं। ये स्कूटर्स बोल्ड हैं, हाई-एंड फीचर्स से भरे हुए हैं और यह पक्का करते हैं कि ये आसानी से सबसे अलग दिखें। 125cc या 150cc के नए और बेहतर इंजन से लैस VESPA TECH और VESPA S TECH यूनिक टेक्नोलॉजी ऑफर करते हैं, जो VESPA पर पहले कभी नहीं देखी गई।
कीलेस इग्निशन से लेकर TFT स्मार्ट डैश, ब्लूटूथ इंटीग्रेशन और नेविगेशन कैपेबिलिटी तक, वेस्पा टेक और वेस्पा एस टेक स्मूथ परफॉर्मेंस और स्टाइल देते हैं। ये नए वेरिएंट VESPA TECH के लिए 03 कलर ऑप्शंस और VESPA S TECH के लिए 02 कलर ऑप्शंस में अवेलेबल हैं।
वेस्पा टेक एक स्पेशल एडिशन भी पेश करेगा, जिसका नाम है ‘VESPA QALA’, जो भारत की एवरलास्टिंग आर्ट और मोटिफ्स को सम्मान देता है। यह स्पेशल एडिशन उन ग्राहकों के लिए है जो एक्सक्लूसिविटी, आर्टिस्टिक अप्रोच और उस एवरलास्टिंग वैल्यू को पसंद करते हैं जो सिर्फ VESPA ही ऑफर कर सकता है।’VESPA QALA’ 125cc और 150cc दोनों कॉन्फ़िगरेशन में अवेलेबल होगा। मेहंदी के फेस्टिव मोटिफ्स से इंस्पायर्ड, यह स्पेशल एडिशन सिर्फ एक स्कूटर नहीं है – यह कल्चर, स्टाइल और सेल्फ-एक्सप्रेशन के जरिए एक जर्नी है। आर्टिस्ट्री और मॉडर्निटी के अपने स्मूथ मिक्स के साथ, वेस्पा काला पर हर राइड एक कहानी की तरह है, जहां हेरिटेज और स्टाइल का परफेक्ट तालमेल है।
VESPA TECH की कीमत 1,93,754 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है और यह 125cc और 150cc में अवेलेबल है। यह 3 बोल्ड कलर्स में उपलब्ध है: ब्लैक, ब्लू और ग्रे।
VESPA S TECH की कीमत 1,97,630 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है और यह 125cc और 150cc रेंज में अवेलेबल है। यह 2 मोनोक्रोम कलर्स में उपलब्ध है : ब्लैक और व्हाइट। नया 2025 VESPA पोर्टफोलियो अब दिल्ली भर के सभी VESPA डीलरशिप में उपलब्ध है।