दुबई में OSM का EV प्लांट : मिडिल ईस्ट और अफ्रीका की सड़कों पर दौड़ेगी इंडियन कारें

नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट में तेजी से कदम बढ़ा रही Omega Seiki Mobility (OSM) ने अपना पहला विदेशी असेंबली प्लांट दुबई के Jafza (Jebel Ali Free Zone) में खोला है। कंपनी अगले 5 साल में लगभग 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 92 करोड़ AED) लगाएगी।

प्लांट 42,000+ वर्ग फुट का होगा। इसमें OSM के इलेक्ट्रिक दो और तीन पहिया वाहन असेंबल होंगे। इसके ही स्पेयर पार्ट्स का स्टोरेज और डिस्ट्रिब्यूशन भी होगा। असेंबली का काम 2025 के अंत तक शुरू हो जाएगा। इंडियन ईवी निर्माता कंपनी के Jafza में पहले इंटरनेशनल प्लांट से गाड़ियां मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के देशों को निर्यात की जा सकेंगी। यह प्लांट मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के दो अरब से अधिक उपभोक्ताओं तक क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पहुंचाएगा।

OSM ने दुबई में अपना पहले असेंबल प्लांट इसलिए खोला है क्योंकि यहां से मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के बाजारों में आसानी से एक्सपोर्ट किया जा सकता है। शुरुआती चरण में 100 से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगी। इससे UAE और भारत के बीच क्लीन टेक्नोलॉजी में व्यापार मजबूत होगा। MENA (Middle East & North Africa) EV मार्केट 2029 तक $14.5 बिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है। सरकारों की EV-फ्रेंडली नीतियां, बढ़ती मांग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इसका कारण हैं। OSM के चेयरमैन उदय नारंग का कहना है कि ये लॉन्चिंग भारत के स्वतंत्रता दिवस पर होना गर्व की बात है। दुबई से उन्हें 2 अरब उपभोक्ताओं तक कनेक्टिविटी मिलेगी।

OSM की प्रोडक्ट रेंज में कार्गो थ्री-व्हीलर OSM Rage+ और पैसेंजर थ्री-व्हीलर OSM Stream शामिल हैं, जो 270 किलोमीटर तक की रेंज, फास्ट चार्जिंग, बैटरी स्वैपिंग और IoT बेस्ड रियल-टाइम ट्रैकिंग और फ्लीट ऑप्टिमाइजेशन की सुविधा के साथ आते हैं। भारत में 160+ डीलरशिप के साथ ओएसएम 20,000 से ज्यादा गाड़ियां पहले ही सड़कों पर उतर चुकी हैं। ICAT व ARAI जैसे प्रमुख सर्टिफिकेशन हासिल कर चुके ये व्हीकल अब दुबई को OSM का ग्लोबल लॉन्चपैड बनाते हुए क्लीन ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशंस को नई ऊंचाई देंगे।