नई दिल्ली: लग्ज़री और परफॉर्मेंस का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में BMW आती है। अब जर्मनी की इस दिग्गज कंपनी ने इंडिया में EV की रफ्तार को नई मंज़िल पर पहुंचा दिया है। BMW Group India ने 5,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें डिलीवर कर दी हैं। कंपनी ने देश का पहला हाई-पावर चार्जिंग कॉरिडोर खोला है, जो जम्मू से मदुरै तक करीब 4,000 किलोमीटर लंबा है। अब EV मालिक लंबी ट्रिप पर भी बिना “रेंज की टेंशन” लिए निकल सकते हैं। हर 300 किमी पर चार्जिंग पॉइंट मिलेगा। और वो भी ऐसी लोकेशन पर, जहां मस्ती में आराम से कॉफी पीते-पीते या डोसा खाते-खाते गाड़ी फुल चार्ज हो जाएगी।
अब सिर्फ गाड़ी ही नहीं, BMW ने चार्जिंग का भी पूरा इंतज़ाम कर दिया है। myBMW ऐप से लाइव चार्जर स्टेटस, नज़दीकी होटल-मॉल-रेस्टोरेंट की जानकारी और यहां तक कि चार्जिंग पार्टनर चुनने तक का विकल्प मिलेगा। स्टेशन की ताक़त 120kW से लेकर 720kW तक होगी। गाड़ी भी तेजी से चार्ज होगी। आपका मूड भी ताजा रहेगा।
BMW Group India पिछले तीन साल से लग्ज़री EV का बादशाह है। 2025 की पहली छमाही में ही कंपनी ने 1,322 EVs बेच डाली। EV बिक्री में 234% की धमाकेदार ग्रोथ दर्ज की। इसमें सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल BMW iX1 Long Wheelbase रहा, जबकि फ्लैगशिप i7 भी ग्राहकों की फेवरेट बनी।
BMW का इलेक्ट्रिक गैरेज भी किसी “EV पार्टी” से कम नहीं—i7, iX, i5, i4, iX1 LWB, MINI Countryman E, CE 04 और CE 02 स्कूटर्स। लग्ज़री, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी—तीनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन। BMW ने इंडिया में EV रेस को स्टार्ट ही नहीं किया, बल्कि फुल स्पीड में ओवरटेक मार लिया है। अब सवाल ये है—क्या बाकी लग्ज़री ब्रैंड्स इसके चार्जिंग कॉरिडोर पर चढ़ पाएंगे, या BMW अकेली ही आगे बढ़ेगी?