Haier के Frost Free 5252 Series फ्रिज से आपका किचन बनेगा स्टाइलिश और स्मार्ट

नई दिल्ली: आज के मॉडर्न भारतीय घरों में फ्रिज स्मार्ट किचन पार्टनर है, जो रोज़मर्रा की जिंदगी को आसान, सुरक्षित और बेहतर बनाता है। इसी जरूरत को समझते हुए Haier Appliances India ने अपनी नई Frost Free 5252 Series रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है।

यह फ्रिज खाने को लंबे समय तक ताज़ा रखता है। बिजली कम खर्च करता है और पावर कट में भी भरोसेमंद बना रहता है। इसमें इतनी जगह है कि हफ्तेभर का राशन, सब्ज़ियां, दूध, ड्रिंक्स और नॉन-वेज—सब कुछ आराम से और सही तरीके से रखा जा सके। यह फ्रिज कम बिजली खर्च, सोलर पावर सपोर्ट और टिकाऊ टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया है।

Haier पिछले 16 सालों से दुनिया का नंबर-1 होम अप्लायंसेज़ ब्रांड रहा है। कंपनी को अच्छी तरह पता है कि लोगों को अपने घर और किचन में क्या चाहिए। इंडियन घरों में किचन का इस्तेमाल ज्यादा होता है, परिवार बड़े होते हैं और स्टोरेज की जरूरत भी अलग होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर Haier ने 475 लीटर का Frost Free 5252 Series बनाई है। इस फ्रिज में काफी जगह दी गई है, ताकि हफ्तेभर का सामान आराम से रखा जा सके।

इस फ्रिज की सबसे बड़ी ताकत है 360° Surround Cooling। ठंडी हवा फ्रिज के हर कोने में बराबर घूमती रहती है। इससे कोई भी हिस्सा ज्यादा या कम ठंडा नहीं होता और खाना ज्यादा समय तक ताज़ा बना रहता है। Double Magic Zones यूज़र को अपनी जरूरत के हिसाब से फ्रिज सेट करने की आज़ादी देते हैं। आप 0°C से 4°C तक अलग-अलग टेम्परेचर चुन सकते हैं। दूध, सब्ज़ी, ड्रिंक्स या नॉन-वेज, हर चीज़ सही तापमान पर सुरक्षित रहती है और बदबू भी नहीं फैलती।

स्वच्छता के लिए H-Deo Fresh टेक्नोलॉजी बहुत काम की है। यह फ्रिज के अंदर की हवा को साफ रखती है और 99.99% बैक्टीरिया और बदबू को खत्म कर देती है।Twin Inverter Technology से बिजली का कम खर्च होता है बिजली की समस्या वाले इलाकों के लिए इसमें PowerSafe (160V–270V) सपोर्ट दिया गया है, जिससे स्टेबलाइज़र लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। SolarConnect Technology से पावर कट के समय भी फ्रिज सोलर एनर्जी पर चल सकता है। 43,590 की कीमत पर मिलने वाली यह Haier Frost Free 5252 Series Graphite Black और Black Glass जैसे प्रीमियम फिनिश में आती है।