दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में TVS King Kargo HD CNG लॉन्च, कम खर्च में ज्यादा कमाई का वादा

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत सात राज्यों में धीरे-धीरे कई चरणों में TVS Motor Company ने अपना नया TVS King Kargo HD CNG लॉन्च किया है। यह थ्री-व्हीलर गोदाम, मंडी या फैक्ट्री से निकलकर दुकानों, घरों और छोटी गलियों तक सामान पहुँचाने के काम के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,70,648 रुपये (दिल्ली) रखी गई है।

गाड़ी ज्यादा वजन उठाकर भी आराम से चल सकती है, कम ईंधन खर्च करती है, मेंटेनेंस और रोज़ का खर्च कम पड़ता है, और ड्राइवर को लंबी ड्यूटी में भी थकान कम होती है। यह थ्री-व्हीलर छोटे दुकानदारों, सप्लायर्स और डिलीवरी करने वालों के लिए कम लागत में ज्यादा कमाई का जरिया बन सकती है।

TVS King Kargo HD CNG को 301.1 सीसी के लिक्विड-कूल्ड इंजन से पावर मिलता है, जो 9.1 किलोवाट की पावर और 22.4 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। भारी सामान लादने के बाद भी इसका परफॉर्मेंस स्थिर रहता है, जिससे शहर और कस्बों में रोज़मर्रा के काम आसान हो जाते हैं। पावर गियर की मदद से ढलानों पर चढ़ाई, माइलेज और ड्राइविंग—तीनों में फायदा मिलता है।

इस गाड़ी में ज्यादा जगह है। ज्यादा आराम मिलता है और आसानी से चलाया जा सकता है।
 6.6 फीट का बड़ा लोड डेक होने से एक ही चक्कर में ज्यादा माल ढोया जा सकता है, जिससे समय और खर्च दोनों बचते हैं। पूरी तरह खुलने वाली रोलिंग विंडो से गर्मी में हवा मिलती है और ड्राइवर की थकान कम होती है। इसे खास तौर पर ऐसे बनाया गया है कि तंग गलियों, बाजारों और भारी ट्रैफिक में भी गाड़ी आसानी से घूम सके और कंट्रोल में रहे।


यह गाड़ी लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से खराब सड़कों और भारी लोड में भी आसानी से चलती है। अच्छी टॉप स्पीड और कम टर्निंग रेडियस से शहर की तंग गलियों में मोड़ना-घुमाना आसान रहता है। 3 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी यह भरोसा देती है कि लंबे समय तक बड़े खर्च की चिंता नहीं होगी। कहीं भी गाड़ी खराब हो जाए, मदद जल्दी मिल जाएगी। इस गाड़ी से छोटे व्यापारी और डिलीवरी ऑपरेटर बिना अतिरिक्त मेहनत किए अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।