itel A100 का बजट सेगमेंट में धमाल: 6799 रुपये में दमदार स्मार्टफोन, नेटवर्क न हो तब भी कॉल

नई दिल्ली: इंडिया की भरोसेमंद टेक्नोलॉजी ब्रांड itel ने आम उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए अपना नया स्मार्टफोन itel A100लॉन्च कर दिया है। किफायती कीमत, मजबूत बॉडी और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आया यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम बजट में लंबे समय तक चलने वाला भरोसेमंद फोन चाहते हैं। itel A100 को ₹6,799 की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है और यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन MIL-STD-810H के साथ आता है, जो इसे रोजमर्रा के झटकों और कठिन हालात में भी टिकाऊ बनाता है।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Ultralink फीचर है, जो नेटवर्क न होने की स्थिति में भी कॉल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। कमजोर नेटवर्क या नेटवर्क न होने की स्थिति में भी कॉल कनेक्ट करने में मदद करता है। गांव, दूरदराज या कम टावर वाले इलाकों में रहने वाले यूजर्स के लिए यह फोन ज़्यादा भरोसेमंद है, जहां आम स्मार्टफोन अक्सर कॉल पकड़ नहीं पाते। RAM और ROM की कीमतें दुनिया भर में महंगी होने के बावजूद, itel ने A100 को ₹8,000 से कम कीमत में लॉन्च किया है।

itel A100 दो वेरिएंट में उपलब्ध है—(3+5) GB RAM और (4+8) GB RAM, दोनों में 64GB स्टोरेज दी गई है। 1.3 लाख से अधिक रिटेल स्टोर्स और 1000+ सर्विस सेंटर्स के मजबूत नेटवर्क के साथ एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में पहचाना जाता है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 3GB वेरिएंट के लिए ₹6,799 और 4GB वेरिएंट के लिए ₹7,499 रखी है। इसके साथ ही itel 100 दिनों के भीतर Free Screen Replacement की सुविधा भी दे रहा है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाती है।

itel A100 में 6.6-inch का 90Hz HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसमें DTS-powered sound, Dynamic Bar, 8MP रियर कैमरा और IR blaster भी मौजूद है, जिससे टीवी और AC जैसे डिवाइस कंट्रोल किए जा सकते हैं। फोन Unisoc T7100 octa-core processor और Android 15 Go पर चलता है। सुरक्षा के लिए इसमें Face Unlock और Side-mounted Fingerprint Sensor दिया गया है। 5000mAh बैटरी और 10W चार्जर के साथ यह फोन पूरे दिन का साथ निभाने का दावा करता है। itel A100 Silk Green, Pure Black और Titanium Gold रंगों में उपलब्ध है।