नई दिल्ली: BMW Motorrad ने एडवेंचर बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने GS Experience 2026 राइडर ट्रेनिंग प्रोग्राम का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह दो दिन का स्पेशल ऑफ-रोड ट्रेनिंग कैंप होगा, जिसका मकसद GS मालिकों को मुश्किल रास्तों पर बेहतर कंट्रोल, ज्यादा आत्मविश्वास और सुरक्षित राइडिंग सिखाना है।
यह कार्यक्रम केवल BMW GS ओनर्स के लिए रखा गया है और ट्रेनिंग BMW Motorrad International Instructor Academy (IIA) के सर्टिफाइड इंस्ट्रक्टर्स द्वारा दी जाएगी। शुरुआत चंडीगढ़ से 14–15 फरवरी 2026 को होगी। इसके बाद नई दिल्ली में 21–22 फरवरी 2026 को सेशन आयोजित किया जाएगा। मुंबई में 28 फरवरी–1 मार्च 2026 को राइडर्स को ट्रेनिंग मिलेगी, जबकि बेंगलुरु में 28–29 मार्च 2026 को कार्यक्रम होगा।
GS Experience 2026 राइडर ट्रेनिंग प्रोग्राम इंडिया के 9 अलग-अलग शहरों में होगा। हर शहर में यह ट्रेनिंग 2 दिन चलेगी। इसमें ऑफ-रोड (कच्चे, पहाड़ी, रेत-कीचड़ वाले रास्तों) पर बाइक चलाना सिखाया जाएगा। इसमें सिर्फ BMW GS बाइक के मालिक ही भाग ले सकते हैं। अगर आपके पास BMW GS सीरीज की बाइक है, तो आप इस प्रोफेशनल ट्रेनिंग में हिस्सा लेकर अपनी राइडिंग स्किल बेहतर कर सकते हैं।
कंपनी इस साल देश के अलग-अलग हिस्सों में यह ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करेगी। शुरुआत चंडीगढ़ से 14–15 फरवरी 2026 को होगी। इसके बाद नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में फऱवरी-मार्च की तय तारीखों पर ये कार्यक्रम होंगे। सितंबर में यह कारवां पश्चिम और दक्षिण भारत की ओर बढ़ेगा, जहां अहमदाबाद में 5–6 सितंबर 2026, पुणे में 12–13 सितंबर 2026, हैदराबाद में 19–20 सितंबर 2026 और कोच्चि में 26–27 सितंबर 2026 को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस सीरीज का समापन चेन्नई में 10–11 अक्टूबर 2026 को होगा। GS Experience 2026 में Level 1 और Level 2 दो मॉड्यूल होंगे, जिन्हें अलग-अलग ट्रैक पर समानांतर चलाया जाएगा। पहली बार BMW Motorrad 20 ‘Smart CC’ राइडर्स (G 310 GS) और 20 ‘Core’ GS राइडर्स (650cc और उससे ऊपर) के लिए अलग ट्रैक उपलब्ध कराएगा।
Level 1 में ऑफ-रोड राइडिंग की बुनियादी तकनीकें सिखाई जाएंगी, जैसे सही पोजीशन, एंड्यूरो स्टेयरिंग, इमरजेंसी ब्रेकिंग और ढलान पर कंट्रोल करना सिखाया जाएगा। Level 2 में रेत, बजरी और कीचड़ जैसे कठिन रास्तों पर एडवांस कंट्रोल, खड़ी चढ़ाई-उतराई और Enduro Pro मोड का इस्तेमाल सिखाया जाएगा। BMW Group India के President Hardeep Singh Brar ने कहा कि यह पहल सिर्फ ट्रेनिंग नहीं बल्कि भारत में तेजी से बढ़ रही एडवेंचर राइडिंग कम्युनिटी को मजबूत करने का प्रयास है। रजिस्ट्रेशन अधिकृत BMW Motorrad डीलरशिप पर “first-come, first-served” आधार पर शुरू हो चुके हैं।
