BenQ का गेमिंग धमाका: 200Hz डिस्प्ले वाला EW270Q मॉनिटर 17990 रुपये में लॉन्च

नई दिल्ली: गेमिंग और प्रोफेशनल डिस्प्ले में अपनी पकड़ को और मजबूत करते हुए BenQ ने इंडिया में नया EW270Q 27-इंच 2K QHD गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है।

यह मॉनिटर खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो गेमिंग के साथ-साथ काम और एंटरटेनमेंट के लिए भी एक ही दमदार स्क्रीन चाहते हैं। 27-इंच का QHD, 200Hz गेमिंग मॉनिटर 17,990 रुपये में मिल रहा है। 3 साल की ऑनसाइट वॉरंटी भी है। अगर कोई दिक्कत आती है तो कंपनी का टेक्नीशियन आपके घर आकर सर्विस देगा। सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

BenQ EW270Q में 27 इंच का IPS QHD (2560×1440) डिस्प्ले दिया गया है, जो 200Hz के हाई रिफ्रेश रेट और 1ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ आता है। BenQ EW270Q गेमिंग के लिए बेहद तेज़ और स्मूद मॉनिटर है। स्क्रीन एक सेकंड में 200 बार इमेज रिफ्रेश करती है, जिससे शूटिंग, रेसिंग और एक्शन गेम्स में खासतौर पर मूवमेंट बहुत ही स्मूद दिखता है। 1ms रिस्पॉन्स टाइम की वजह से स्क्रीन पर दिखने वाली तस्वीर तुरंत बदल जाती है, इसलिए दुश्मन दिखते ही एक्शन लेने में कोई देरी नहीं होती और ब्लर नहीं दिखता। AMD FreeSync™ Premium टेक्नोलॉजी ग्राफिक्स कार्ड और मॉनिटर के बीच तालमेल बनाए रखती है, जिससे तस्वीर फटने या अटकने की दिक्कत नहीं आती।

BenQ EW270Q सिर्फ गेम खेलने का नहीं, बल्कि पूरा ऑल-राउंड मॉनिटर है। USB-C पोर्ट के साथ 65W चार्जिंग मिलती है। लैपटॉप को अलग चार्जर लगाने की जरूरत नहीं। एक ही केबल लगाइए और स्क्रीन कनेक्ट हो जाएगी। डेटा भी ट्रांसफर होगा और लैपटॉप चार्ज भी होता रहेगा। इससे टेबल पर तारों का झंझट खत्म हो जाता है और काम करना ज्यादा आसान हो जाता है। 90% DCI-P3 कलर कवरेज से फोटो, विडियो और फिल्में ज्यादा नेचुरल और चमकदार रंगों में दिखती हैं।

डुअल 5W इन-बिल्ट स्पीकर्स की वजह से अलग स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। गेम, मूवी या वेब सीरीज़ देखते समय साफ और दमदार आवाज मिलती है। सफेद प्रीमियम डिजाइन इसे आम गेमिंग मॉनिटर्स से अलग बनाता है। यह सिर्फ गेमिंग सेटअप ही नहीं, बल्कि घर या ऑफिस में भी स्टाइलिश और प्रोफेशनल लगता है।