नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक और क्लीन एनर्जी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए Ola Electric ने अपने Ola Shakti 9.1kWh बैटरी पैक के लिए Bureau of Indian Standards (BIS) से सरकारी सर्टिफिकेशन और लाइसेंस हासिल कर लिया है। यह बैटरी पैक 4680 Bharat Cell पर आधारित है। इसे देश का पहला रेजिडेंशियल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) बताया जा रहा है, जिसे पूरी तरह भारत में डिजाइन, इंजीनियर और तैयार किया गया है।
Ola Shakti को बाजार में आने से पहले पूरी तरह कसौटी पर कसा गया है। यह देखा गया कि अगर बिजली में शॉर्ट सर्किट हो जाए या ज्यादा लोड पड़े, तब भी सिस्टम सुरक्षित रहे। बैटरी जरूरत से ज्यादा गर्म न हो और आग लगने का खतरा न बने, इसके लिए थर्मल सेफ्टी टेस्ट किए गए। यूज़र को बिजली का झटका न लगे, इसके लिए इलेक्ट्रिक सेफ्टी की कड़ी जांच हुई। तेज गर्मी, ठंड, नमी, धूल और कंपन जैसी परिस्थितियों में भी इसे परखा गया, ताकि हर मौसम और हालात में यह सही तरह से काम करे। Ola Shakti को इस तरह टेस्ट किया गया है कि चाहे घर हो, खेत हो या दुकान—हर जगह यह सुरक्षित, मजबूत और भरोसेमंद साबित हो और लोगों को बिना डर के लंबे समय तक बिजली का बैकअप दे सके।
Ola Shakti आम लोगों के लिए बनाया गया एक स्मार्ट और भरोसेमंद बिजली समाधान है। यह घरों, खेतों, दुकानों और छोटे-बड़े बिज़नेस के लिए काम का है और पुराने इनवर्टर या डीज़ल जनरेटर से ज्यादा सुरक्षित, सस्ता और झंझट-मुक्त है। बिजली कटते ही बिना पलक झपकाए सप्लाई चालू हो जाती है—कंप्यूटर, टीवी या मशीन बंद नहीं होती। छोटा सेटअप चाहिए तो ₹1,49,999 वाला 3kW/5.2kWh मॉडल ले सकते हैं।
ज्यादा पावर के लिए ₹2,49,999 वाला 6kW/9.1kWh मॉडल अपना सकते हैं। यह सिस्टम एसी, फ्रिज, इंडक्शन, फार्म पंप जैसे भारी उपकरण भी चला सकता है और पूरे लोड पर करीब डेढ़ घंटे तक बैकअप देता है। Ola Shakti बिजली कटौती का पक्का, समाधान है। इसे Ola Electric की वेबसाइट और स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 9.1kWh मॉडल की डिलीवरी जनवरी 2026 के अंत से और 5.2kWh मॉडल की फरवरी 2026 के मध्य से शुरू होगी।
