स्कूटर-बाइक ही पसंदीदा नहीं, अब लकी नंबर वाला Steelbird हेलमेट भी पहनें

नई दिल्ली: देश की जानी-मानी हेलमेट कंपनी Steelbird Helmets ने राइडर्स के लिए एक अनोखी “Numerology Series” लॉन्च की है। इस नई सीरीज की खास बात यह है कि इसमें हेलमेट पर 01 से 09 तक नंबर ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिन्हें राइडर अपनी पसंद, लकी नंबर या जन्मतिथि के हिसाब से चुन सकते हैं। अब हेलमेट सिर्फ सेफ्टी नहीं, बल्कि आपकी पहचान भी दिखाएगा। इसकी शुरुआती कीमत करीब 2249 रुपये रखी गई है।

कंपनी का कहना है कि इस नई सीरीज का मकसद राइडर्स को उनकी पर्सनैलिटी से जोड़ना है, ताकि वे अपने पसंदीदा नंबर के साथ कॉन्फिडेंस के साथ राइड कर सकें। यह हेलमेट लुक और स्टाइल के साथ-साथ पूरी तरह से सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर भी खरा उतरता है।
इसमें फ्लिप-अप फीचर दिया गया है, जिससे आप इसे फुल-फेस और ओपन-फेस दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ड्यूल वाइजर सिस्टम मिलता है—एक अंदर का स्मोक सनशेड जो धूप से बचाता है और बाहर का मजबूत एंटी-स्क्रैच वाइजर, जिससे हर मौसम में साफ दिखता है।

सेफ्टी के लिए हेलमेट में हाई-इम्पैक्ट थर्मोप्लास्टिक शेल दिया गया है, जो एक्सीडेंट के समय बेहतर सुरक्षा देता है। साथ ही इसका एयरोडायनामिक डिजाइन तेज स्पीड पर भी बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। कम्फर्ट के लिए इसमें अच्छा वेंटिलेशन सिस्टम और सॉफ्ट पैडिंग दी गई है, जिससे लंबी राइड में भी सिर ठंडा और आरामदायक रहता है। हेलमेट का अंदरूनी लाइनिंग हटाकर धोया भी जा सकता है, जिससे सफाई बनाए रखना आसान हो जाता है।

हेलमेट ISI सर्टिफाइड (IS 4151:2015) है और इसका वजन करीब 1350 ग्राम है। यह Small, Medium और Large साइज में उपलब्ध होगा और देशभर के डीलर्स व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा कि यह सीरीज राइडर्स को अपनी पहचान दिखाने का मौका देती है, साथ ही कंपनी की सेफ्टी और क्वालिटी की परंपरा को भी बनाए रखती है। Steelbird की Numerology Series ऐसा हेलमेट है, जो स्टाइल, पहचान और सेफ्टी—तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन देता है, यानी अब आप अपनी पसंद का नंबर पहनकर कॉन्फिडेंस के साथ राइड कर सकते हैं।