नई दिल्ली: Poco ने इंडिया में अपनी नई Poco X8 Pro Series को लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के फोन आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस सीरीज में Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल हैं, जिनमें 100W फास्ट चार्जिंग, 9000mAh तक की बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। आज से शुरू हुई इस सेल में ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन्स को Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं।
कंपनी लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी दे रही है। Poco X8 Pro 5G की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होकर 32,999 रुपये तक जाती है। वहीं Poco X8 Pro Max 5G की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, जो टॉप वेरिएंट में 43,999 रुपये तक जाती है। खास Iron Man Edition भी लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का बैंक या एक्सचेंज डिस्काउंट, 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन मिल रहा है। साथ ही दो महीने के YouTube Premium और तीन महीने के Spotify Premium का फायदा भी दिया जा रहा है।
Poco X8 Pro Max 5G में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500s (3nm) प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Pro मॉडल में Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है, जिससे स्पीड और परफॉर्मेंस शानदार रहती है। Max वेरिएंट में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Pro में 6.59 इंच स्क्रीन मिलती है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स ब्राइटनेस दी गई है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट दिखती है।
दोनों स्मार्टफोन्स में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। ये पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित हैं। साथ ही अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। दोनों फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करते हैं। Max वेरिएंट में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Pro में 6500mAh बैटरी मिलती है। दोनों में 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Poco की Poco X8 Pro Series उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो दमदार बैटरी, हाई परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
