नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Zelio ई-मोबिलिटी ने अपने सभी प्रॉडक्ट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और ई-रिक्शा — पर 2 साल की वॉरंटी देने का ऐलान किया है।
यह वॉरंटी नीति 1 अप्रैल 2025 से की गई सभी खरीद पर लागू होगी। ज़ेलियो का यह कदम उपभोक्ताओं के भरोसे को मज़बूत बनाने और बिक्री के बाद अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में अहम होगा।
यह वारंटी कंपनी के प्रमुख टू-व्हीलर मॉडल्स जैसे X-Men, Gracy, Eeva और Mystery की मोटर कंट्रोलर और चेसिस को कवर करती है। साथ ही जेलियो के ई-रिक्शा सेगमेंट जैसे Tanga Butterfly और Tanga SS के चेसिस को भी इसमें शामिल किया गया है। इस वॉरंटी के लिए किलोमीटर की कोई सीमा नहीं है। ग्राहक चाहे जितना भी वाहन चलाएं, वॉरंटी वैध रहेगी। यह सभी ग्राहकों के लिए स्टैंडर्ड ऑफर है। किसी सीमित समय या विशेष समूह तक सीमित नहीं है। वॉरंटी ट्रांसफेरेबल है।अगर वाहन को कोई दूसरा खरीदे, तो उसे भी इसका पूरा लाभ मिलेगा। दावा करने की प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस है। ग्राहक को केवल खराब पार्ट भेजना होता है। तीन वर्किंग डेज में नया पार्ट उपलब्ध करा दिया जाता है।
यह पहल EV इंडस्ट्री में बिक्री के बाद सर्विसिंग के लिए एक नया मापदंड तय करेगी। ZELIO के पास देशभर में 400+ अधिकृत डीलरशिप और सर्विस सेंटर हैं। कंपनी की योजना 2025 के अंत तक इसे 1,000 डीलरशिप तक ले जाने की योजना है। देशभर में 100 से अधिक डीलर्स और 2 लाख से ज्यादा संतुष्ट राइडर्स के साथ ZELIO का फोकस नवाचार और टिकाऊ भविष्य पर है।