100 वें जन्मदिन पर Ducati की सुपरबाइक लॉन्च, 173 किलो वजन और रॉकेट सी स्पीड

नई दिल्ली: इटली की सुपरबाइक कंपनी Ducati ने अपनी 100वीं सालगिरह पर दुनिया की अब तक की सबसे एक्सट्रीम रोड-लीगल बाइक Superleggera V4 Centenario लॉन्च कर दी है। यह बाइक टेक्नोलॉजी, स्पीड और डिजाइन का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जिसे अब तक सिर्फ रेसिंग ट्रैक्स पर ही देखा जाता था। कंपनी इस मॉडल की सिर्फ 500 यूनिट्स ही बनाएगी, जिससे यह कलेक्टर्स आइटम बन गया है।

बाइक में ऐसी टेक्नोलॉजी दी गई है जो आमतौर पर सिर्फ रेसिंग बाइक्स या महंगी सुपरकार्स में मिलती है। इसमें कार्बन-सेरामिक ब्रेक ज्यादा मजबूत, हल्के और हीट में भी बेहतरीन काम करते हैं। तेज स्पीड पर भी कंट्रोल बना रहता है। कार्बन फाइबर फोर्क से फ्रंट सस्पेंशन हल्का और ज्यादा स्टेबल बनाता है इसकी पूरी बॉडी कार्बन फाइबर बनी है। इससे बाइक का वजन काफी कम हो जाता है।

हल्की बाइक से तेज स्पीड और बेहतर कंट्रोल रहता है। यह बाइक बिना पेट्रोल के सिर्फ 173 किलो की है। रेसिंग किट के साथ इसका वजन 167 किलो है। नॉर्मल रोड में इसका इंजन 228 हॉर्सपावर का है। रेसिंग मोड में इसका इंजन 247 हॉर्सपावर का है। ये बाइक रेस ट्रैक लेवल की पावर देती है। वजन के हिसाब से इसे 1.48 hp/kg की ताकत मिलती है। यह बाइक बहुत हल्की, बेहद ताकतवर है और इसमें रेसिंग वाली टेक्नोलॉजी है।

इस बाइक में दिया गया Rosso Centenario कलर सिर्फ रंग नहीं है, बल्कि Ducati के 100 साल के इतिहास को दिखाता है। इसका लुक इतना प्रीमियम और स्पोर्टी है कि इसी डिजाइन से 2026 की रेसिंग बाइक्स (MotoGP और Superbike) भी इंस्पायर हुई हैं। यह रेसिंग DNA वाली मशीन है इसमें Brembo कार्बन-सेरामिक ब्रेक है, जिससे तेज स्पीड पर भी कंट्रोल रहता है। Öhlins कार्बन फाइबर फोर्क से बाइक हिलती-डुलती नहीं, स्टेबल रहती है। गियरबॉक्स, एग्जॉस्ट और अंदर के पार्ट्स भी रेसिंग लेवल के हैं। इसमें वजन कम और ताकत ज्यादा है और यह शानदार परफॉर्मेंस देती है।

इसमें कई स्मार्ट फीचर्स हैं। ट्रैक्शन कंट्रोल टायर को फिसलने नहीं देता। व्हीली कंट्रोल बाइक का अगला पहिया हवा में उठने से संभालता है। स्लाइड कंट्रोल मोड़ पर फिसलने से बचाता है। स्मार्ट ब्रेकिंग सिस्टम से ब्रेक लगाते समय बैलेंस बनाए रखता है । यह बाइक स्टाइल + सेफ्टी + स्पीड + स्मार्ट टेक्नोलॉजी का पूरा पैकेज है।