नयी दिल्ली: Google ने भारत में अपने आधिकारिक ऑनलाइन Google Store से पिक्सल डिवाइसेज की डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर बिक्री शुरू कर दी है। अब ग्राहक Pixel स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, बड्स और आधिकारिक एक्सेसरीज़ सीधे Google से खरीद सकेंगे। गूगल पिक्सल कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और अन्य डिवाइसों की सीरीज है। इसका नाम टेक्निकल “पिक्सल” (स्क्रीन पर दिखने वाली सबसे छोटी यूनिट) से लिया गया है, लेकिन यहां यह सिर्फ ब्रांड का नाम है।
Pixel Google के बनाए हुए डिवाइसेज़ हैं, जिनमें Tensor चिप होता है। Google का अपना प्रोसेसर, तेज़ परफॉर्मेंस और AI-स्मार्टनेस के लिए है। इसमें कोई एक्स्ट्रा ऐप्स या ब्लोटवेयर नहीं होते। सीधा Google का क्लीन और अप-टू-डेट Android मिलता है। कैमरा, वॉयस असिस्टेंट, कॉल स्क्रीनिंग, लाइव ट्रांसलेशन जैसी खूबियां, जो स्मार्टफोन को “सिर्फ फोन” से आगे ले जाती हैं।
Pixel 8, Pixel 8 Pro स्मार्टफोन में AI-पावर्ड कैमरा, बेहतरीन डिस्प्ले मिलता है। Pixel Watch में फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के साथ Google सेवाओं का इंटीग्रेशन होता है। Pixel Buds वायरलेस ईयरबड्स हैं, जिनमें नॉइस कैंसलेशन और लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स होते हैं। पिक्सल से कम रोशनी में भी बेहतरीन कैमरा क्वॉलिटी मिलती है। इसमें 5 से ज्यादा सालों का सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा।
Google India के डिवाइसेज़ और सर्विसेज के एमडी मितुल शाह ने बताया , “Google का यह प्लेटफॉर्म भारतीय यूजर्स को बेहतर क्रिएटिविटी, कनेक्टिविटी और प्रोडक्टिविटी देने की दिशा में मजबूत कड़ी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए Google Store पर कस्टमर-फ्रेंडली विकल्प दिए गए हैं। HDFC सहित 15 से ज़्यादा बैंकों के कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI, क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर इंस्टेंट कैशबैक, पुराने फोन के बदले एक्सचेंज बोनस और स्टोर क्रेडिट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। मौजूदा Pixel यूज़र्स को अपग्रेड करने पर अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे।“
Pixel डिवाइसेज़ अब Croma, Reliance, Vijay Sales और अन्य प्रमुख स्टोर्स के ज़रिए 2000+ आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। Google का डायरेक्ट सेल मॉडल न केवल ग्राहकों को अधिक भरोसेमंद विकल्प देगा, बल्कि भारत में Pixel की मौजूदगी को मजबूती से बढ़ाएगा।
