घर बनेगा सिनेमाहॉल, 120Hz गेमिंग, Dolby Audio और Mini LED, सब कुछ एक टीवी में
भारत के स्मार्ट टीवी बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए Xiaomi ने नई Xiaomi TV FX Mini LED Series लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी है। नई टीवी सीरीज 43, 55, 65 और 75 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी और इसकी बिक्री 11 जून 2026 से शुरू होगी।
Xiaomi TV FX Mini LED Series टीवी की बैकलाइट पूरी स्क्रीन के पीछे लगी होती है। अलग-अलग हिस्सों की रोशनी को स्वतंत्र रूप से कम या ज्यादा किया जा सकता है। अगर स्क्रीन पर रात का सीन है और उसमें केवल चांद चमक रहा है, तो चांद वाला हिस्सा ज्यादा चमकेगा जबकि बाकी हिस्सा गहरा काला दिखेगा। HDR10+ तस्वीरों में ज्यादा कंट्रास्ट और चमक देता है, जबकि DCI-P3 93% कलर गैमट से टीवी अधिक रंग दिखा सकता है।जब क्रिकेट मैच, फुटबॉल या एक्शन फिल्म में तेज गति वाले दृश्य चलते हैं, तो कभी-कभी तस्वीर धुंधली लग सकती है।
120Hz Game Booster, HDMI 2.1 और ALLM जैसी तकनीक से गेमिंग अधिक स्मूद और बिना लैग के महसूस होती है। यदि आपके पास PlayStation या Xbox जैसा गेमिंग कंसोल है, तो यह टीवी बेहतर अनुभव दे सकता है।
टीवी में अलग से Fire TV Stick लगाने की जरूरत नहीं होगी। Netflix, Prime Video, Disney+ जैसे ऐप पहले से मौजूद रहेंगे। Alexa वॉयस कंट्रोल की मदद से आप बोलकर कंटेंट खोज सकते हैं।
क्वाड-कोर Cortex-A55 प्रोसेसर, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज टीवी का “दिमाग” और “मेमोरी” हैं। प्रोसेसर ऐप्स और सिस्टम को चलाने का काम करता है। 2GB रैम की मदद से टीवी एक साथ कई काम आसानी से कर सकता है, जबकि 32GB स्टोरेज में ऐप्स, सेटिंग्स और अन्य डेटा सेव किया जा सकता है। Bluetooth रिमोट और Alexa वॉयस कंट्रोल की मदद से आप रिमोट में लगे माइक्रोफोन में बोलकर फिल्में, शो या वीडियो खोज सकते हैं। आप कह सकते हैं, “क्रिकेट मैच दिखाओ” या “एक्शन मूवी चलाओ”। यदि आपके घर में Alexa-सपोर्टेड स्मार्ट बल्ब, कैमरा या अन्य स्मार्ट डिवाइस हैं, तो उन्हें भी आवाज से नियंत्रित किया जा सकता है। 11 जून से Xiaomi India, Amazon India, Flipkart, Xiaomi के रिटेल स्टोर्स और अन्य ऑफलाइन दुकानों से खरीदा जा सकेगा।
