नई दिल्ली : इंडिया की हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप Ultraviolette Automotive ने आज यूरोपीय बाज़ार में अपनी एंट्री का ऐलान किया। प्रतिष्ठित एफिल टॉवर, पेरिस (फ्रांस) से कंपनी ने अपनी ईवी मोटरसाइकिलें Ultraviolette F77 MACH 2 और F77 SuperStreet लॉन्च कीं। यूरोप के 10 प्रमुख देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली Ultraviolette को इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बना दिया है।
Ultraviolette F77 की बिक्री जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, इटली, स्विट्ज़रलैंड, बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग में शुरू हो चुकी है। F77 सीरीज़ को पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है। यह हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है और 155 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है। इसमें 10.3 kWh की बैटरी, 30 kW की पीक पावर और 100 Nm का टॉर्क मिलता है। 10.3 kWh की हाई-कैपेसिटी बैटरी लंबी रेंज और भरोसेमंद बैकअप का वादा करती है।
Ultraviolette F77 के यूरोपीय डेब्यू के साथ भारत ने ग्लोबल ईवी परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल बाज़ार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर दी है। Ultraviolette F77 MACH 2 और F77 SuperStreet अब यूरोप की सड़कों पर दौड़ने को तैयार हैं। Ultraviolette ने इसे EV तकनीक का पावरहाउस बना दिया है। इन बाइकें AI सिस्टम Violette A.I. स लैस है, जिससे बाइक्स को यूजर के राइडिंग पैटर्न से सीखने और बेहतर परफॉर्म करने की क्षमता देता है। Bosch का ड्यूल-चैनल ABS, 10 लेवल की रीजेन ब्रेकिंग, 4 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, और डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स इन्हें न सिर्फ फास्ट, बल्कि बेहद सुरक्षित भी बनाते हैं।
यूरोपियन ग्राहकों के लिए F77 MACH 2 की शुरुआती कीमत €8990 और F77 SuperStreet की कीमत €9290 तय की गई है। बशर्ते बुकिंग 31 जुलाई 2025 से पहले हो। ये बाइकें पूरी तरह भारत में डिजाइन और डिवेलप की गई हैं। बेंगलुरु की R&D लैब्स से निकला इनोवेशन “Made in India” का नया चेहरा हैं। अब भारतीय ईवी इंडस्ट्री सिर्फ घरेलू नहीं, ग्लोबल हो चुकी है।