नई दिल्ली: जापान की प्रीमियम कार निर्माता Lexus 20 मार्च 2026 को इंडिया में अपनी नई जनरेशन की लग्जरी सेडान Lexus ES लॉन्च करने जा रही है। इस नए मॉडल में पहले से ज्यादा आधुनिक डिजाइन, बड़ा साइज, हाई-टेक इंटीरियर और इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे। नई Lexus ES को कंपनी के अपडेटेड TNGA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस बार कार का लुक पहले से ज्यादा फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है। फ्रंट में नई Z-शेप लाइटिंग सिग्नेचर दी गई है, जिसमें डे-टाइम रनिंग लाइट और इंडिकेटर को साथ में जोड़ा गया है।
नई Lexus ES का डिजाइन पहले से ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक बनाया गया है। साइड से देखने पर कार की छत पीछे की तरफ थोड़ी झुकी हुई दिखाई देती है, जिससे इसका लुक ज्यादा स्टाइलिश लगता है। कार के साइड में मजबूत शोल्डर लाइन भी दी गई है। नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स कार को प्रीमियम लुक देते हैं। कार के पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई में LED लाइट बार दिया गया है। पीछे की लाइट एक से दूसरे सिरे तक फैली हुई है। इसके बीच में चमकता हुआ LEXUS का नाम लिखा होगा और साथ में L आकार के क्रोम डिजाइन एलिमेंट भी दिए गए हैं।
नई कार पुराने मॉडल से बड़ी हो गई है। यह लगभग 165 मिमी लंबी, 55 मिमी चौड़ी और 110 मिमी से ज्यादा ऊंची है। साथ ही इसका व्हीलबेस (यानि आगे और पीछे के पहियों के बीच की दूरी) भी 80 मिमी बढ़ाया गया है। इससे कार के अंदर बैठने वालों को ज्यादा जगह और आराम मिलेगा। कार के डैशबोर्ड के बीच में बड़ा 14-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। फीचर्स के मामले में भी यह कार काफी लग्जरी होगी। इसमें Mark Levinson का प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, पीछे की सीटों को पीछे झुकाने की सुविधा और ‘बॉस मोड’ मिलेगा, जिससे पीछे बैठने वाला व्यक्ति आगे की सीट को कंट्रोल कर सकता है।
ई Lexus ES कार दुनिया के अलग-अलग बाजारों में दो तरह की तकनीक के साथ उपलब्ध है—हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक। हाइब्रिड का मतलब होता है कि कार में पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है। भारत में कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन ही लॉन्च करेगी। भारत में मौजूदा Lexus ES की कीमत करीब 62.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
