नई दिल्ली : Human Mobile Devices (HMD) ने घोषणा की है कि कंपनी का लोकप्रिय स्मार्टफोन HMD Vibe2 5G एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 3 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर विशेष ऑफर कीमत 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले इस मॉडल को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो कम कीमत में आधुनिक फीचर्स और AI तकनीक का लाभ उठाना चाहते हैं।
HMD Vibe2 5G की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह Indus by Sarvam AI से लैस इंडिया का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक उपयोगकर्ताओं को अधिक स्मार्ट, सहज और भारतीय जरूरतों के अनुरूप AI अनुभव प्रदान करती है। युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस स्मार्टफोन में स्टाइल, परफॉर्मेंस और एडवांस तकनीक का संतुलित मेल देखने को मिलता है। फोन में लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर सुरक्षा और नए फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा 6000mAh की बड़ी एडैप्टिव बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। कंपनी बॉक्स में 18W का चार्जर भी दे रही है, जिससे फोन को आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
HMD Vibe2 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग, विडियो देखने और गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाता है। स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। डिवाइस में 2.3GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के दौरान संतोषजनक प्रदर्शन देने का दावा करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल AI कैमरा सेटअप दिया गया है, जो विभिन्न प्रकाश परिस्थितियों में बेहतर तस्वीरें लेने में मदद करता है। वहीं, सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिसे लो-लाइट और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए अनुकूलित किया गया है।
HMD ने Sarvam AI, Sanchar Saathi और Flipkart जैसे साझेदारों के साथ मिलकर इंडियन कस्टमर्स के लिए डिजिटल सुरक्षा और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस स्मार्टफोन को विकसित किया है। 5G कनेक्टिविटी, AI फीचर्स, बड़ी बैटरी और आकर्षक कीमत के साथ HMD Vibe2 5G बजट स्मार्टफोन बाजार में ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभर सकता है।
