चेन्नई: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता Ashok Leyland ने अक्टूबर 2025 के लिए अपने बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने इस महीने कुल 17,820 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 में बेचे गए 15,310 वाहनों की तुलना में 16% की बढ़ोतरी को दिखाता है। यह बढ़ोतरी कंपनी के मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो, लगातार बढ़ती बाजार मांग और ग्राहकों के भरोसे का नतीजा है। घरेलू बाजार में Ashok Leyland ने अक्टूबर 2025 में 16,314 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 14,067 यूनिट्स था।
अक्टूबर में घरेलू स्तर पर 16% की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की गई। M&HCV Trucks की बिक्री 7,972 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 11% अधिक है। M&HCV Bus सेगमेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,639 यूनिट्स बेचीं, जो 33% की वृद्धि को दर्शाता है। कुल M&HCV बिक्री 9,611 यूनिट्स रही। 14% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, LCV (Light Commercial Vehicles) की बिक्री 6,703 यूनिट्स रही, जो 19% की वृद्धि दिखाती है।
निर्यात के मोर्चे पर भी कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अक्टूबर 2025 में M&HCV Bus की कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात) 2,608 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,953 यूनिट्स था। इसमें 34% की तेज वृद्धि। कुल मिलाकर (Domestic + Exports) M&HCV वाहनों की बिक्री 15% बढ़कर 10,865 यूनिट्स तक पहुंची। कुल वाहनों की बिक्री (Domestic + Exports) अक्टूबर 2025 में 17,820 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 15,310 यूनिट्स की तुलना में 16% अधिक है।
अक्टूबर 2025 की अवधि को देखें, तो Ashok Leyland ने 1,11,174 वाहनों की बिक्री दर्ज की है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,04,827 यूनिट्स था — यानी 6% की वृद्धि। इस दौरान M&HCV Trucks 51,252 यूनिट्स बिके। 2% की बढ़ोतरी हुई। M&HCV Buses में18,402 यूनिट्स की बिक्री हुई 21% बढ़त दर्ज की गई। LCV में 41,520 यूनिट्स की बिक्री हुई। 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। Ashok Leyland का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बढ़ती गतिविधियों, नए प्रोजेक्ट्स और मजबूत मांग के चलते बिक्री में लगातार तेजी बनी हुई है। बेहतर उत्पाद, तकनीकी सुधार और ग्राहक-केंद्रित नीतियों ने भी इस वृद्धि को सहारा दिया है।
