Bajaj Auto की नवंबर 2025 में बिक्री 8% बढ़ी, विदेशी बाजार बना Bajaj Auto का नया विकास इंजन

नई दिल्ली: Bajaj Auto ने नवंबर 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8% सालाना बिक्री में आठ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी ने इस दौरान कुल 4,53,273 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल नवंबर में 4,21,640 यूनिट्स की तुलना में बढ़त है। Bajaj Auto की बिक्री में कुल 8% की बढ़त मुख्य रूप से विदेश में हुई बिक्री (निर्यात) के कारण आई, जबकि घरेलू बाजार ने ज्यादा योगदान नहीं दिया, लेकिन विदेशी बाजार की मांग ने कंपनी की कुल बिक्री बढ़ा दी।

नवंबर 2025 में Bajaj Auto ने 3,79,714 टू-व्हीलर बेचे। यह पिछले साल के मुकाबले 3% ज्यादा है। भारत में 2,02,510 यूनिट्स बिकीं। यह पिछले साल के मुकाबले 1% कम है। भारत में बिक्री लगभग स्थिर रही, ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। 1,77,204 यूनिट्स विदेशों में भेजी गईं। यह पिछले साल के मुकाबले 8% ज्यादा है। विदेशी बाजार में काफी मांग बढ़ी। Bajaj Auto के लिए अब विदेशी बाजार विकास का मुख्य इंजन बन गया है।

Bajaj Auto के कमर्शियल व्हीकल्स (CV) की कुल बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। भारत में बजाज के कमर्शिय़ल व्हीकल्स की 73,559 यूनिट्स की बिक्री हुई।। भारत में 45,006 यूनिट्स की बिक्री हुई। इससे साफ है कि भारत में भी कमर्शियल व्हीकल्स की मांग बढ़ी। 28,553 यूनिट्स निर्यात की गई। विदेश में भी Bajaj के CV की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है।

अप्रैल–नवंबर 2025 की अवधि को देखें तो कंपनी ने कुल 33,76,800 यूनिट्स बेचीं। इसमें 5% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि घरेलू बिक्री में सभी सेगमेंट्स में 4% की गिरावट रही और कुल 19,37,265 यूनिट्स ही बिकीं। लेकिन निर्यात ने लगातार कंपनी की बिक्री को बढ़ाया और 14,39,535 यूनिट्स की 19% वृद्धि दर्ज की गई। दो-व्हीलर सेगमेंट में 28,39,808 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिसमें घरेलू मांग में 5% की गिरावट के बावजूद निर्यात में 14% की वृद्धि हुई। कमर्शियल व्हीकल्स में वर्ष के आठ महीनों में 17% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें CV निर्यात में 56% की भारी बढ़त शामिल रही।