BMW 3 Series की 50वीं सालगिरह पर 330Li और M340i लॉन्च, केवल 50 खास लोग ही खरीद सकेंगे कार

नई दिल्ली: BMW india ने 3 Series के 50 साल पूरे होने पर लिमिटेड ‘50 Jahre’ एडिशन लॉन्च किया है। इनमें 3 Series Long Wheelbase (330Li M Sport) और M340i शामिल हैं। दोनों मॉडल्स की सिर्फ 50-50 यूनिट्स उपलब्ध होंगी। इन्हें केवल BMW की ऑनलाइन शॉप से बुक किया जा सकेगा। MW 330Li M Sport ‘50 Jahre’ की कीमत 64 लाख रुपये और M340i ‘50 Jahre’ की 76.9 लाख रुपये है। BMW 330Li और M340i के ‘50 Jahre’ एडिशन को चेन्नई के BMW ग्रुप प्लांट में ही बनाया गया है।

BMW 330Li M Sport और M340i ‘50 Jahre’ एडिशन को कंपनी आकर्षक रंगों में उपलब्ध कर रही है। 330Li M Sport कार Mineral White, Skyscraper Grey और M Carbon Black जैसे रंगों में उपलब्ध होगी। वहीं, M340i Dravit Grey, Black Sapphire, Fire Red Metallic और Arctic Race Blue में पेश किया गया है।

BMW 330Li M Sport ‘50 Jahre’ एडिशन में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 258hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 6.2 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी लंबाई 4,819 mm और व्हीलबेस 2,961 mm है। ये सेगमेंट की सबसे लंबी कार है, जिसमें पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा जगह है। BMW iDrive OS 8.5 + BMW Intelligent Personal Assistant – ये ड्राइवर के आदतों को सीखता है, ड्राइविंग टिप्स देता है और स्मार्टफोन ऐप्स के साथ seamlessly काम करता है।

M340i ‘50 Jahre’ एडिशन M340i भारत में बनी सबसे तेज कंबशन इंजन कार है। नए एडिशन में ब्लैक फिनिश बैजिंग, ‘50 जाहरे’ लोगो, 19-इंच जेट ब्लैक अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। M340i में 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 374hp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 4.4 सेकंड लगते हैं। BMW M340i में 2,998 cc का स्ट्रेट-सिक्स पेट्रोल इंजन है। ये सिर्फ लिमिटेड 50 यूनिट्स में उपलब्ध है। इसे खास कलेक्टर कार की तरह माना जाएगा।