BMW X1 का “बिग बी” अवतार लॉन्च : SUV में ज्यादा स्पेस और लग्जरी का डबल मज़ा

BMW X1 का “बिग बी” अवतार लॉन्च : SUV में ज्यादा स्पेस और लग्जरी का डबल मज़ा

नई दिल्ली। BMW ने इंडियन मार्केट में अपनी X1 LWB का नया अवतार उतारा है, जो पहले से ज्यादा स्पेस, आराम और लग्जरी फीचर्स के साथ आई है। 49.90 लाख रुपये की कीमत वाली इस SUV में 2,800mm का व्हीलबेस, 156hp का टर्बो पेट्रोल इंजन और 15.5kmpl की दावा की गई माइलेज मिलती है। BMW ने X1 को इस तरह तैयार किया है कि ड्राइविंग का मजा भी मिले और पीछे बैठने वालों को भी शाही आराम। पैनोरमिक रूफ, 8 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और Harman Kardon ऑडियो जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं। भारतीय लग्जरी SUV बाजार में इसका मुकाबला Mercedes-Benz GLA और Audi Q3 से होगा।

BMW X1 LWB की लंबाई 4,616mm, चौड़ाई 2,104mm और ऊंचाई 1,641mm है। इसका 2,800mm व्हीलबेस पीछे बैठने वालों को बेहतर लेगरूम देता है। कंपनी ने इसे भारत में sDrive18Li M Sport वेरिएंट में पेश किया है। SUV में 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर TwinPower Turbo पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 156hp की पावर और 230Nm का टॉर्क देता है। इंजन 7-स्पीड Steptronic ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है और पावर आगे के पहियों तक जाती है। BMW के मुताबिक X1 LWB 9.3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी दावा की गई फ्यूल एफिशिएंसी 15.50kmpl है।

X1 LWB में पैनोरमिक ग्लास रूफ, इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, ड्राइवर मेमोरी फंक्शन, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, एंबियंट लाइटिंग और 40:20:40 स्प्लिट रियर सीट मिलती है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 10.7-इंच टचस्क्रीन है। BMW Operating System 9, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग और Intelligent Personal Assistant भी मिलता है। म्यूजिक के लिए 12-स्पीकर वाला 205W Harman Kardon सिस्टम दिया गया है।

सुरक्षा के लिए SUV में 8 एयरबैग, ABS, Dynamic Stability Control, Dynamic Traction Control, TPMS और ISOFIX मिलते हैं। इसके अलावा Lane Departure Warning, Front Collision Warning, Blind Spot Assistant और Evasion Assistant जैसे फीचर्स भी हैं। Parking Assistant Plus के साथ 360-डिग्री कैमरा, Park Assist और Reversing Assistant मिलता है, जिससे तंग जगहों में पार्किंग आसान होती है।

BMW X1 LWB का सबसे बड़ा फायदा इसका 2,800mm व्हीलबेस है, जो Mercedes-Benz GLA के 2,729mm और Audi Q3 के 2,680mm से ज्यादा है। यानी रियर-सीट स्पेस के मामले में BMW को बढ़त मिलती है। X1 LWB चार रंगों- Mineral White Metallic, Carbon Black Metallic, Night Dusk Blue Metallic और Skyscraper Grey Metallic में उपलब्ध है। BMW X1 LWB का फोकस स्पोर्टी परफॉर्मेंस से ज्यादा स्पेस, आराम, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव पर है। यही खूबियां इसे भारतीय लग्जरी SUV बाजार में एक मजबूत विकल्प बनाती हैं।