गुड़गांव: Nissan Motor India Private Limited ने अपनी लोकप्रिय SUV Nissan Magnite पर जबरदस्त फाइनेंस ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी अब 5.55% की शुरुआती ब्याज दर (ROI) पर लोन दे रही है, वह भी सभी CIBIL ग्राहकों के लिए। ग्राहकों को गाड़ी की ऑन-रोड कीमत का 100% तक फाइनेंस मिलेगा। रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज भी लोन में शामिल किए जा सकते हैं। यह ऑफर मार्च 2026 के अंत तक की गई बुकिंग पर लागू रहेगा।
यह स्कीम Nissan Renault Financial Services India (NRFSI) के जरिए पेश की गई है। कंपनी के मुताबिक, अगर ग्राहक 5 लाख रुपये का लोन लेते हैं तो उन्हें इंडस्ट्री में सबसे कम 5.55% की ब्याज दर का फायदा मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस दर पर EMI अन्य बड़े बैंकों के मुकाबले काफी कम बैठेगी, जिससे ग्राहकों को लंबी अवधि में अच्छी बचत होगी। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोन की अवधि 7 साल तक रखी गई है, ताकि EMI कम और किफायती रहे। 24 महीने के बाद कोई फोरक्लोजर चार्ज नहीं लगेगा। ग्राहक चाहें तो दो साल बाद बिना अतिरिक्त शुल्क के लोन चुका सकते हैं। पार्ट-पेमेंट की सुविधा भी दी गई है।
पूरा लोन प्रोसेस लगभग डिजिटल होगा। सिर्फ KYC और RTO से जुड़े कुछ जरूरी फॉर्म ऑफलाइन रहेंगे, बाकी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकेगी। कंपनी 24×7 व्हाट्सऐप चैटबॉट और डेडिकेटेड कस्टमर केयर की सुविधा भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को तुरंत सहायता मिल सके। जो ग्राहक NRFSI के जरिए फाइनेंस लेंगे, उन्हें 22,000 रुपये तक के एक्सक्लूसिव अतिरिक्त फायदे मिलेंगे। वहीं, जो पहले से Nissan के ग्राहक हैं और दोबारा NRFSI से फाइनेंस चुनते हैं, उन्हें खास लॉयल्टी बेनिफिट्स और अतिरिक्त लाभ भी दिए जाएंगे।
Nissan Motor India Private Limited का यह नया फाइनेंस ऑफर Nissan Magnite को और भी सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कम ब्याज दर, 100% फंडिंग और लंबी लोन अवधि के साथ यह योजना उन ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है जो कम डाउन पेमेंट में नई SUV घर लाना चाहते हैं।
