चार्जिंग की टेंशन खत्म : Euler Motors और Jio-bp के समझौते से EV क्रांति को नई ताकत

नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए Euler Motors और Jio-bp ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। इस समझौते के तहत देश भर के हाई-डिमांड लॉजिस्टिक्स हब्स में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इंडिया में electric commercial vehicles बनाने सामने सबसे बड़ी दिक्कत चार्जिंग की होती है। इसी समस्या को हल करने के लिए इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन बनाने वाली Euler Motors और देश भर में चार्जिंग स्टेशन चलाने वाली कंपनी Jio-bp साथ आए हैं।

इस समझौते के तहत देश के उन इलाकों में, जहां ट्रक, थ्री-व्हीलर और डिलीवरी वाहनों की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है, वहां तेज और भरोसेमंद चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इससे फ्लीट ऑपरेटर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। Euler Motors अपने नए Fast Charge वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ा रही है। Jio-bp अब खासतौर पर कमर्शियल वाहनों की जरूरत के हिसाब से नेटवर्क मजबूत करेगी। यह साझेदारी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को चलाना आसान और भरोसेमंद बनाएगी। फ्लीट मालिकों का खर्च कम करेगी और मुनाफा बढ़ाएगी।

यह MoU 6 फरवरी 2026 को साइन किया गया, जिस पर Jio-bp Head Electric Mobility Rubin Pather और Euler Motors के Global Head of Customer Excellence Ashish Tandon ने हस्ताक्षर किए। साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां मिलकर यह तय करेंगी कि देश में कहां-कहां इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की सबसे ज्यादा आवाजाही है—जैसे बड़े वेयरहाउस, ई-कॉमर्स हब, ट्रांसपोर्ट नगर और डिलीवरी सेंटर्स। इन्हीं जगहों पर पहले चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे, ताकि उनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो सके।

Euler Motors के पास ऐसे कई फ्लीट ग्राहक हैं जो पहले से इलेक्ट्रिक वाहन चला रहे हैं या अपनाने की सोच रहे हैं। कंपनी इन ग्राहकों को Jio-bp से सीधे जोड़ेगी, ताकि वे अपने डिपो या पार्किंग एरिया में चार्जिंग स्टेशन लगवा सकें। Jio-bp अपने Trans-Connect platform के जरिए Euler Motors को अपने बड़े फ्लीट ग्राहक नेटवर्क से जोड़ेगी।

Euler Motors ने हाल ही में अपने नए Euler TURBO EV 1000 Fast Charge और Euler Storm EV Fast Charge मॉडल्स लॉन्च किए हैं। Jio-bp Reliance Industries और bp की जॉइंट वेंचर कंपनी है। Jio-bp के पास देशभर में 1,000 से ज्यादा लोकेशन्स पर करीब 7,000 चार्ज पॉइंट्स हैं। कंपनी ने भारत का पहला 480 kW का हाई-पावर चार्जर, लिक्विड-कूल्ड गन के साथ, भी स्थापित किया है। Euler Motors अपने मौजूदा और संभावित फ्लीट ग्राहकों को Jio-bp से जोड़ेगी, ताकि चार्जिंग स्टेशन लगाने की प्रक्रिया तेज हो सके। वहीं Jio-bp अपने Trans-Connect platform से Euler Motors को अपने फ्लीट कस्टमर नेटवर्क से जोड़ेगी।