Ferrari का रेसिंग धमाका! 296 Challenge Stradale और Challenge Evo से ट्रैक पर आएगा तूफान

Ferrari का रेसिंग धमाका! 296 Challenge Stradale और Challenge Evo से ट्रैक पर आएगा तूफान

• 2027 रेसिंग सीजन के लिए दो धाकड़ कारों में 700 HP की ताकत, रेसिंग DNA और जबरदस्त एयरोडायनामिक्स

Ferrari 296 Challenge Evo में रफ्तार और कंट्रोल का नया संगम, 250 किमी/घंटे की रफ्तार

• 140 किलो हल्की और 670 HP की ताकत, Ferrari 296 Challenge Stradale बनी रफ्तार की नई पहचान

सुपरकार की दुनिया में Ferrari ने एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। कंपनी ने 2027 रेसिंग सीजन से पहले 296 Challenge Stradale और 296 Challenge Evo पेश की हैं। दोनों कारों को रेसिंग तकनीक और शानदार परफॉर्मेंस के मेल के साथ विकसित किया गया है। इनका मकसद ड्राइविंग अनुभव को ज्यादा तेज, सटीक और रोमांचक बनाना है। दोनों कारों का अनावरण 2026 Ferrari Finali Mondiali के दौरान बार्सिलोना के Circuit de Barcelona-Catalunya में किया गया।

296 Challenge Stradale को ऐसी कार के रूप में पेश किया गया है, जो रेसिंग मशीन के अनुभव को सड़क पर उतारती है। इसका सेटअप बेहद सटीक और ड्राइवर-केंद्रित है। वहीं, 296 Challenge Evo मौजूदा 296 Challenge के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन, एयरोडायनामिक्स और ड्राइविंग कंट्रोल के साथ तैयार की गई है। दोनों कारों में 2,992cc का 120-डिग्री ट्विन-टर्बो V6 इंजन दिया गया है। इसमें हाइब्रिड सिस्टम नहीं है, जिससे वजन और तकनीकी जटिलता को कम रखने पर फोकस किया गया है।

296 Challenge Stradale में इंजन 8,000 rpm पर 670 hp की ताकत देता है। इसके साथ 8-स्पीड डुअल-क्लच F1 ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं 296 Challenge Evo में 7,500 rpm पर 700 hp की पावर और 234 hp प्रति लीटर का आउटपुट मिलता है। इसमें 7-स्पीड F1 ट्रांसमिशन दिया गया है।

दोनों कारों का वजन 1,330 किलोग्राम है। Challenge Stradale का वजन 296 GTB से 140 किलोग्राम कम है। इसका पावर-टू-वेट रेशियो 1.98 किलोग्राम प्रति हॉर्सपावर है।

296 Challenge Stradale 250 किमी/घंटे की रफ्तार पर 617 किलोग्राम डाउनफोर्स पैदा करती है, जो 296 GTB से 72 प्रतिशत अधिक है। इसमें रियर विंग, स्प्लिटर, एयरो डैम्पर और विशेष अंडरबॉडी डिजाइन शामिल हैं। Challenge Evo में डाउनफोर्स 296 Challenge के मुकाबले 12 प्रतिशत बढ़ाया गया है। साथ ही Low Drag कॉन्फिगरेशन में ड्रैग 4 प्रतिशत तक कम किया गया है।