Haier का पांच दरवाजों का आलीशान लग्जरी फ्रिज लॉन्च, किचन की बढ़ेगी शान

Haier का पांच दरवाजों का आलीशान लग्जरी फ्रिज लॉन्च, किचन की बढ़ेगी शान

• 2.59 लाख में आएगा Haier In-Vista Refrigerator, -30 डिग्री तक डीप फ्रीजिंग की सुविधा

• फ्रिज में फूड स्टोरेज का बदलेगा अंदाज, मिलेंगे 5 स्मार्ट स्टोरेज जोन

• 66 लीटर कन्वर्टिबल जोन और ऑटोमैटिक आइस मेकर के साथ आया नया फ्रिज

• फ्रीजिंग, स्टरलाइजेशन और स्मार्ट फूड मैनेजमेंट की सुविधा, 5-डोर फ्रिज में मिलेंगे 12 स्टोरेज सेक्शन

प्रीमियम रेफ्रिजरेटर बाजार में Haier ने अपनी नई पेशकश In-Vista 5-Door Side-by-Side Refrigerator लॉन्च किया है। ₹2,59,990 की कीमत वाला यह रेफ्रिजरेटर पांच दरवाजों, पांच अलग-अलग स्टोरेज जोन और एडवांस फूड प्रिजर्वेशन टेक्नोलॉजी के साथ आया है। कंपनी इसे भारत का इकलौता पांच दरवाजों वाला बिल्ट-इन रेफ्रिजरेटर बताती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 0 सेंटीमीटर साइड गैप के साथ किचन कैबिनेट में फिट होने वाला डिजाइन, जो मॉड्यूलर किचन को प्रीमियम लुक देता है। इसमें 66 लीटर का Magic Convertible Zone, फलों और सब्जियों की ताजगी बनाए रखने के लिए MRA Fresh Technology, ऑटोमैटिक आइस मेकर और ऐप के जरिए स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Haier In-Vista का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 5-Door, 5-Zone Family Care लेआउट है। इसमें फ्रिज, MRA Fresh, Magic Convertible, Freezer और Deep Freeze के लिए अलग-अलग जोन दिए गए हैं। कुल 12 स्टोरेज सेक्शन के जरिए अलग-अलग खाद्य पदार्थों को उनकी जरूरत के अनुसार रखा जा सकता है। फ्रिज जोन का तापमान +1 से +9 डिग्री सेल्सियस, MRA Fresh जोन का +1 से +9 डिग्री, Magic Convertible जोन का +5 से -20 डिग्री और फ्रीजर जोन का -14 से -24 डिग्री सेल्सियस तक रखा जा सकता है। वहीं, Deep Freeze जोन में तापमान -30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Haier ने In-Vista को आधुनिक मॉड्यूलर किचन के हिसाब से डिजाइन किया है। इसकी Free Built-in Technology और नीचे की तरफ दिए गए हीट एक्सचेंज सिस्टम की मदद से दोनों साइड के पैनल ठंडे रहते हैं। इससे रेफ्रिजरेटर को आसपास की कैबिनेट के साथ बिना साइड गैप के फिट किया जा सकता है। इसमें हाइड्रोलिक हिंज दिया गया है, जो दरवाजे को 113 डिग्री तक खोलने और 45 डिग्री पर अपने आप बंद होने में मदद करता है।
इस रेफ्रिजरेटर में MRA Fresh Technology दी गई है, जो फलों और सब्जियों के लिए नमी से भरपूर बंद वातावरण तैयार करती है।
Haier In-Vista में 66 लीटर का Magic Convertible Zone दिया गया है। इसे जरूरत के अनुसार फ्रिज या फ्रीजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका तापमान +5 से -20 डिग्री सेल्सियस के बीच एडजस्ट किया जा सकता है। Bottom Cooling System ठंडी हवा के बेहतर सर्कुलेशन में मदद करता है।
रेफ्रिजरेटर में ABT Pro Sterilisation सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह लगभग हर घंटे ऑटोमैटिक स्टरलाइजेशन साइकल चलाता है और निर्धारित परिस्थितियों में प्रत्येक साइकल 20 मिनट से कम समय में पूरा होता है। Haier In-Vista में Ornate Black स्टोन-टेक्सचर्ड फिनिश दी गई है। सेंसर से सक्रिय होने वाली लाइटिंग और 270 डिग्री इंटीरियर इल्यूमिनेशन इसके प्रीमियम लुक के साथ अंदर रखे सामान को देखने में भी मदद करते हैं।